[ad_1]
हाइलाइट्स
सनराइजर्स हैदराबाद को मिल गया नया कप्तान.
टी20 लीग में दिग्गज बैटर ने ठोका शतक.
नई दिल्ली: आईपीएल 2023 की सारी तैयारियां शुरु हो चुकी हैं. सभी टीमें अपनी खास रणनीति के साथ मैदान पर उतरने को तैयार हैं. सनराइजर्स हैदराबाद भी अपने नए कप्तान की तलाश में होगी. बता दें कि सनराइजर्स हैदराबाद का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है. क्योंकि उनकी टीम के दिग्गज बैटर एडेन मार्करम ने साउथ अफ्रीका टी20 लीग में शतक जड़ अपनी टीम को फाइनल में पहुंचा दिया है.
दरअसल, साउथ अफ्रीका टी20 लीग दक्षिण अफ्रीका में खेला जा रहा है. गुरुवार को इस लीग का सेमीफाइनल मुकाबला सनराइजर्स ईस्टर्न केप और जोबर्ग सुपर किंग्स के बीच खेला गया. जिसमें सनराइजर्स ने 14 रनों से बेहतरीन जीत दर्ज की. एडेन मार्करम ने इस मैच में शतकीय पारी खेली उन्होंने 58 गेंदों में 100 रन बनाए. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 6 छक्के और 6 चौके जड़े. मार्करम की टीम आज (11 फरवरी) को फाइनल में प्रिटोरिया कैपिटल्स से भिड़ेगी.
बॉलीवुड बाला से ब्रेकअप, बिजनेस वूमेन से रचाई शादी, 3 साल बाद देश को दिलाया वर्ल्ड कप
सनराइजर्स हैदराबाद की खत्म हुई तलाश
एडेन मार्करम की इस कप्तानी पारी के बाद आईपीएल फ्रेंचाइजी सनराइजर्स हैदराबाद उन्हें अपनी टीम का नया कप्तान नियुक्त कर सकती है. एडेन आईपीएल में बेहतरीन प्रदर्शन करने के लिए जाने जाते हैं और वह अनुभवी भी हैं. आईपीएल में अब तक उन्होंने 20 मैच खेले हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 527 रन निकले हैं. उनका उच्चतम स्कोर 68 का रहा है.
आर्थिक तंगी से जूझ रहा था पूर्व क्रिकेटर, जॉब के लिए नशा छोड़ने की ठानी, फिर यूं मिली सफलता
सनराइजर्स हैदराबाद का फुल स्क्वायड
अब्दुल समद, एडेन मार्करम, राहुल त्रिपाठी, ग्लेन फिलिप्स, अभिषेक शर्मा, मार्को येनसेन, वाशिंगटन सुंदर, फजलहक फारूकी, कार्तिक त्यागी, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, उमरान मलिक, हैरी ब्रूक, मयंक अग्रवाल, हेनरिक क्लासेन, आदिल राशिद, मयंक मार्कंडे , विवरांत शर्मा, समर्थ व्यास, संवीर सिंह, उपेंद्र यादव, मयंक डागर, नीतीश कुमार रेड्डी, अकील होसेन और अनमोलप्रीत सिंह.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Aiden Markram, IPL, Sunrisers Hyderabad
FIRST PUBLISHED : February 11, 2023, 09:21 IST
[ad_2]
Source link