Home Breaking News सुकेश ने चाहत खन्ना को भेजा 100 करोड़ का लीगल नोटिस, छवि खराब करने का लगाया आरोप

सुकेश ने चाहत खन्ना को भेजा 100 करोड़ का लीगल नोटिस, छवि खराब करने का लगाया आरोप

0
सुकेश ने चाहत खन्ना को भेजा 100 करोड़ का लीगल नोटिस, छवि खराब करने का लगाया आरोप

[ad_1]

सुकेश चंद्रशेखर, चाहत खन्ना

सुकेश चंद्रशेखर, चाहत खन्ना
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

200 करोड़ के मनी लॉन्ड्रिंग मामले में फंसी टीवी अभिनेत्री चाहत खन्ना की मुश्किलें बढ़ सकती हैं। जेल में बंद महाठग सुकेश चंद्रशेखर ने एक्ट्रेस को 100 करोड़ रुपये का लीगल नोटिस भेज दिया है। सुकेश ने आरोप लगाया है कि चाहत खन्ना उनकी छवि खराब कर रही हैं। एक्ट्रेस ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया था कि सुकेश ने उन्हें तिहाड़ जेल में शादी के लिए प्रपोज किया था। अब इसी को लेकर सुकेश ने एक्ट्रेस को लीगल नोटिस भेजा है।

छवि खराब करने का आरोप

सुकेश चंद्रशेखर के वकील का कहना है कि चाहत खन्ना के बयान की वजह से सुकेश की प्रतिष्ठा और छवि पर गहरा असर पड़ा है। साथ ही सुकेश को मानसिक पीड़ा हुई है। वकील ने कहा कि जिस मामले में सुकेश को आरोपी बनाया गया है, वो अदालत में विचाराधीन है। ऐसे में किसी भी आरोपी को दोषी साबित नहीं किया जा सकता और कोई भी व्यक्ति उस आरोपी के खिलाफ टिप्पणी नहीं कर सकता। चाहत खन्ना इंडस्ट्री में जगह बनाने और अटेंशन पाने के लिए ये सब कर रही हैं।

Kamal Amrohi: भाई के थप्पड़ से आहत होकर कमाल अमरोही ने छोड़ दिया था घर, लाहौर जाकर तय की मंजिल

एक्ट्रेस को दिए सात दिन 

सुकेश चंद्रशेखर के वकील ने बताया कि चाहत खन्ना को लीगल नोटिस भेजकर सात दिन का वक्त दिया गया है। एक्ट्रेस को सात दिन के भीतर सुकेश से माफी मांगते हुए एक स्टेटमेंट जारी करना होगा। अगर चाहत ऐसा नहीं करती हैं तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

Sidharth-Kiara: दिल्ली के रिसेप्शन में दिखा सिद्धार्थ-कियारा का स्टनिंग लुक, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल

चाहत ने किया था प्रपोज करने का खुलासा

बता दें कि चाहत खन्ना ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान सुकेश चंद्रशेखर को लेकर बात की थी। चाहत ने कहा था कि एक इवेंट के नाम पर उन्हें मुंबई से दिल्ली बुलाया गया था। जब वह दिल्ली पहुंचीं तो पिंकी ईरानी उन्हें तिहाड़ जेल में ले गई, जहां उनकी मुलाकात सुकेश से हुई। जेल में सुकेश ने चाहत को प्रपोज किया और कहा कि वह उनके बच्चों का पिता बनना चाहता है। जब एक्ट्रेस ने कहा कि वह शादीशुदा हैं, तो उसने उनके पति को गलत बताया। एक्ट्रेस के इसी दावे पर सुकेश ने उन्हें लीगल नोटिस भेजा है।

Box Office Report: धीमी रफ्तार के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर राज कर रही शाहरुख खान की ‘पठान’, ‘वारिसु’ का हाल-बेहाल

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here