[ad_1]
नई दिल्ली. मोहम्मद शमी (Mohammad Shami) भारतीय टीम में एक तेज गेंदबाज के तौर पर खेलते हैं लेकिन बैट्समैन के रूप में अपनी स्किल्स का प्रदर्शन शनिवार को उन्होंने ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) के नागपुर टेस्ट के दौरान दिया. नागपुर की पिच को लेकर ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने खूब बवाल काटा. इसके बावजूद भारतीय टीम ने वहां जमकर रन बनाए. ऑस्ट्रेलियाई टीम दो पारियों में मिलाकर भी उतने रन नहीं बना पाई जितने रोहित शर्मा एंड कंपनी में एक पारी में बना दिए. शमी की बैटिंग स्किल्स के सामने स्टीव स्मिथ और मार्नस लैबुशेन जैसे बैटर भी पस्त नजर आए.
मोहम्मद शमी ने जमकर की बैटिंग
मोहम्मद शमी मैच में नंबर-10 पर बैटिंग के लिए आए. अपनी पारी में शमी ने तीन छक्के और दो चौके लगाए. उन्होंने 47 गेंदों का सामना किया. इस दौरान उनके बैट से 78 से अधिक की स्ट्राइकरेट से 37 रन आए. मोहम्मद शमी अकेले ही पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम पर भारी पड़े. पहली पारी के आधार पर ही ऑस्ट्रेलिया 233 रन से पिछड़ गई थी. ऐसे में पैट कमिंस की टीम जब मैदान पर उतरी तो वो पहले ही बैकफुट पर थी. रविचंद्रन अश्विन ने पांच विकेट हॉल अपने नाम कर ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी मे 91 रन पर ऑलआउट कर दिया.
एक बॉलर बड़ा 11 बैटर्स पर भारी
ऑस्ट्रेलियाई टीम की दूसरी पारी के दौरान सबसे ज्यादा रन स्टीव स्मिथ ने बनाए. उनके बैट से 25 रन आए. अन्य बैटर्स से उन्हें सहयोग नहीं मिला और वो नाबाद ही पवेलियन लौटे. स्मिथ के अलावा मार्नस लैबुशन ने 17 रन बनाए. एलेक्स कैरी और डेविड वार्नर ने 10-10 रनों का योगदान दिया. अन्य कोई बैटर दो अंकों में रन तक नहीं बना पाया. ऐसे में पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम में कोई भी एक ऐसा बैटर नहीं था जो भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी के स्कोर की बराबरी कर पाता.
मोहम्मद शमी से आगे केवल एक बैटर
अगर ऑस्ट्रेलियाई टीम की पहली पारी के प्रदर्शन पर नजर डालें तो केवल मार्नस लैबुशेन ही ऐसे बैटर हैं जो मोहम्मद शमी के स्कोर से ज्यादा रन बना पाए. लैबुशेन ने पहली पारी में 49 रन बनाए थे. वो अपने अर्धशतक से एक रन से चूक गए थे. इसके अलावा स्टीव स्मिथ ने शमी के बराबर 37 रनों का योगदान दिया था. ऐसे में यह कहना गलत नहीं होगा कि पूरी ऑस्ट्रेलियाई टीम पर भारत का बॉलर ही अपनी बैटिंग स्किल्स से भारी पड़ गया.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Border Gavaskar Trophy, IND vs AUS, India vs Australia, Mohammed Shami, Steve Smith
FIRST PUBLISHED : February 11, 2023, 21:01 IST
[ad_2]
Source link