Home Sports IND vs AUS: नागपुर में सही साबित हुई ‘बापू’ की बात, ऑस्ट्रेलिया के आते ही बदल गया पिच का मिजाज

IND vs AUS: नागपुर में सही साबित हुई ‘बापू’ की बात, ऑस्ट्रेलिया के आते ही बदल गया पिच का मिजाज

0
IND vs AUS: नागपुर में सही साबित हुई ‘बापू’ की बात, ऑस्ट्रेलिया के आते ही बदल गया पिच का मिजाज

[ad_1]

हाइलाइट्स

पिच पर सवाल उठने के बाद अक्षर ने ऑस्ट्रेलिया पर किया था तंज
पहला टेस्‍ट मैच जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में बढ़त हासिल की

नई दिल्‍ली. नागपुर टेस्‍ट में 9वें नंबर पर बैटिंग करते हुए बांए हाथ के ऑलराउंडर अक्षर पटेल (Axar Patel) ने 84 रन की धमाकेदार पारी खेली. इस दौरान उन्‍होंने 10 चौके और 1 छक्‍का जड़ा. कप्‍तान रोहित शर्मा के बाद रवींद्र जडेजा और अक्षर पटेल ने उस पिच पर रन बनाए, जिस पर दोनों पारियों में ऑस्ट्रेलिया के दिग्‍गज बैटर संघर्ष करते दिखे. दूसरी पारी में तो पूरी कंगारू टीम करीब एक ही सेशन में पवेलियन लौट गई. ऑस्ट्रेलियाई मीडिया ने पिच को लेकर नेगेटिव बातें कही थीं, जिस पर अक्षर पटेल ने तंज किया था. आखिर में उनका तंज सही साबित हुआ.

टेस्‍ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्‍म होने के बाद अक्षर पटेल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एक सवाल के जवाब में हंसते हुए कहा, ‘जब तक हम बैटिंग करेंगे तब तक पिच अच्छा खेलेगी और जब हमें गेंदबाजी करने का मौका मिलेगा, तब हमें मदद मिलने लगेगी. दरअसल, अक्षर पटेल उर्फ बापू ऑस्ट्रेलिया पर निशाना साध रहे थे कि जब वे बैटिंग करते हैं, तब पिच गेंदबाजों को मदद करने लगती है और जब इंडिया बैटिंग करती है तो पिच बैटर के मुफीद हो जाती है.

7 बैटर नहीं छू पाए दहाई का आंकड़ा
सिडनी में टर्निंग विकेट और बेंगलुरु के कैंप में स्पिनरों की फौज के सामने अभ्‍यास करने वाले ऑस्ट्रेलियाई बैटर नागपुर में टीम इंडिया के गेंदबाजों के आगे पस्‍त हो गए. पूरी टीम 177 रन पर ऑलआउट हो गई. मार्नस लैबुशेन (49) और स्‍टीव स्मिथ (37) ही संघर्ष का जज्‍बा दिखा पाए. रवींद्र जडेजा ने 5 और अश्विन ने 2 विकेट लिए.

रवींद्र जडेजा ने दिलाई बड़ी जीत, कुछ सेकंड बाद ही मिली बुरी खबर, ICC ने सुनाया कड़ा फैसला

जिसने स्टार बैटर को किया परेशान, मोहम्‍मद शमी ने उसकी गेंदों पर उड़ाया छक्‍के पर छक्‍का, VIDEO वायरल

दूसरी पारी में ऑस्ट्रेलिया के 7 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए. दूसरे ओवर से विकेट गिरने का जो सिलसिला शुरू हुआ, तो पूरी टीम 32.3 ओवर में 91 रन पर पवेलियन लौट गई. अश्विन ने 5, रवींद्र जडेजा और मोहम्‍मद शमी ने 2-2 और अक्षर पटेल ने एक विकेट लिया.

Tags: Australia, Axar patel, India vs Australia, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here