Home Breaking News Maharashtra: मुंह में सोने के दो दांत, कभी एलआईसी एजेंट तो कभी सेल्समैन…15 साल बाद बहुरूपिया ठग गिरफ्तार

Maharashtra: मुंह में सोने के दो दांत, कभी एलआईसी एजेंट तो कभी सेल्समैन…15 साल बाद बहुरूपिया ठग गिरफ्तार

0
Maharashtra: मुंह में सोने के दो दांत, कभी एलआईसी एजेंट तो कभी सेल्समैन…15 साल बाद बहुरूपिया ठग गिरफ्तार

[ad_1]

15 साल से फरार ठग गिरफ्तार

15 साल से फरार ठग गिरफ्तार
– फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक बहुरूपिये ठग की 15 साल की फरारी के बाद गिरफ्तारी के हुई है जिसके बारे में जानकर हर कोई हैरान है। दरअसल, मुंबई पुलिस ने एक 38 वर्षीय आरोपी प्रवीण अशुभा जडेजा को गिरफ्तार किया, जो 15 साल से फरार था, उसके मुंह में सोने के दो दांत थे, जो एलआईसी एजेंट के रूप में कार्यरत था।  उसने एक कपड़े की दुकान में सेल्समैन के रूप में भी काम किया थाऔर 2007 में एक दुकानदार से 40,000 रुपये लेकर फरार हो गया था।

सोने से जड़े दांत बने गिरफ्तारी के कारण

मुंबई पुलिस के मुताबिक आरोपी ने अपनी पहचान बदल ली थी और मुंबई से गुजरात के कच्छ में शिफ्ट होने के बाद एक गुप्त ठिकाने पर रह रहा था। उसके सोने से जड़े दांत धोखाधड़ी के एक मामले में उसकी गिरफ्तारी का कारण बने हैं।

पुलिस एक महीने  से कर रही थी तलाश

पुलिस के मुताबिक टीम ने 38 वर्षीय आरोपी प्रवीण अशुभा जडेजा की एक महीने पहले  तलाश शुरू की थी। परेल इलाके में उसके बारे में पूछताछ शुरू की गई, क्योंकि वह वहां काम करता था। लेकिन लहां कोई सुराग नहीं मिला। बाद में पुलिस को पता चला कि आरोपी के दो कृत्रिम दांत हैं जिन पर सोने की परत चढ़ी हुई है, और इस आधार पर उसकी तलाश शुरू की गई। 

जांच के दौरान, जब पुलिस अधिकारियों ने शिकायतकर्ता और जडेजा के पूर्व सहकर्मियों से पूछताछ की, तो उन्हें पता चला कि वह कच्छ के मांडवी तालुका के सभराई गांव से था। एक अधिकारी ने कहा कि हमने अपने मुखबिर के माध्यम से उस गांव में उसकी तलाश शुरू की। हमने अपने मुखबिरों को मैसेज भेजा कि हम प्रवीण जडेजा की तलाश कर रहे हैं, जिसके दो सोने के दांत हैं। फिर भी जडेजा का कुछ पता नहीं चला। 

पुलिस अधिकारियों ने LIC एजेंट  बनकर की गिरफ्तारी

इस बीच, जांच अधिकारियों को खबर मिली कि गाँव का एक निवासी है जिसके दो सोने के दाँत हैं, लेकिन उसका नाम प्रदीपसिंह जडेगा है। पुलिस अपने मुखबिरों के माध्यम से उसकी तस्वीर हासिल करने में कामयाब रही और इस तरह जडेगा की पहचान भगोड़े प्रवीण जडेजा के रूप में हुई। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने एलआईसी एजेंट बनकर उनसे संपर्क किया।

अधिकारी ने पॉलिसी मैच्योर होने का दिया हवाला

एक अधिकारी ने कहा कि हमने आरोपी को एलआईसी एजेंट के रूप में फोन किया और बताया कि प्रवीण जडेजा की पॉलिसी मैच्योर हो रही है और उसे पैसे लेने के लिए सेवरी इलाके में बुलाया गया। गुरुवार को जैसे ही वह सेवरी पहुंचा पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। इसके बाद शिकायतकर्ता और उसके पूर्व सहकर्मियों ने उसकी पहचान की पुष्टि की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

मुंबई में बस में लगी आग

मुंबई के अंधेरी उपनगरीय इलाके में शनिवार दोपहर नगर निगम द्वारा संचालित बेस्ट बस में आग लग गई, लेकिन उसमें सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अंधेरी पूर्व में वेस्टर्न एक्सप्रेस हाईवे पर चकला जंक्शन पर दोपहर करीब सवा तीन बजे बस में आग लग गई। नगर निकाय अधिकारी ने बताया कि पुलिस का फोन आने के बाद दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और 15 मिनट में आग पर काबू पा लिया। आग लगते ही यात्री सुरक्षित बस से नीचे उतर गए।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here