[ad_1]

Mike Pence
– फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
अमेरिकी खुफिया एजेंसी FBI (फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन) ने गोपनीय दस्तावेजों की जांच के सिलसिले में इंडियाना में पूर्व उपराष्ट्रपति माइक पेंस के आवास पर तलाशी अभियान चलाया। मीडिया रिपोर्ट में यह दावा किया गया है। रिपोर्ट के मुताबिक, माइक पेंस के वकील की ओर से गोपनीय दस्तावेजों की खोज के बारे में जानकारी दी गई। इससे पहले, एफबीआई इस मामले में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के आवास की तलाशी ले चुकी है। एफबीआई ने एक फरवरी बाइडन के डेलावेयर स्थित आवास की तलाशी ली थी।
पिछले महीने अटॉर्नी द्वारा गोपनीय करार दिए गए दस्तावेज मिलने के बाद एफबीआई यह छापेमारी की जा रही है। एफबीआई पहले ही गोपनीय दस्तावेजों को अपने कब्जे में ले चुकी है। माइक पेंस के वकील ने इससे जुड़ी जानकारी 18 जनवरी को नेशनल हिस्ट्री को दी थी। उन्होंने कहा था कि दस्तावेजों की यह छोटी संख्या थी, जो पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप का कार्यकाल खत्म होने के बाद पेंस के इंडियाना स्थित आवास पहुंच गई थी।
मीडिया रिपोर्ट में कहा गया है कि पेंस की टीम ने उनके घर या ऑफिस में कोई सीक्रेट दस्तावेज होने की बात से इनकार किया है। जिसे लेकर एफबीआई तलाशी ले रही है। पेंस के प्रतिनिधि सर्च को लेकर न्याय विभाग के साथ बातचीत कर रहे हैं।
[ad_2]
Source link