[ad_1]
हाइलाइट्स
युजवेंद्र चहल ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज का हिस्सा नहीं हैं.
भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट में 132 रन से शिकस्त दी है.
नई दिल्ली. टीम इंडिया ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल की तरफ पहला कदम बढ़ा दिया है. भारत ने पहले टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 132 रन से मात देकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. इस मैच में भारतीय स्पिनर्स का बोलबाला रहा, फिर चाहे अश्विन हो या फिर स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा. वहीं, दूसरी तरफ टीम इंडिया के स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल अलग ही मूड में नजर आ रहे हैं. उनका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
युजवेंद्र चहल सोशल मीडिया पर अक्सर मस्ती करते नजर आते रहते हैं. लेकिन इस बार उन्होंने वीडियो में अपनी क्रिकेट की क्षमता को दिखाया है. एक टारगेट पर चहल ने डायरेक्ट हिट ट्राई किया और पहली ही बार में निशाना लगा दिया. चहल अपनी बैटिंग को लेकर भी कई बार मस्ती करते नजर आए हैं. टी20 के बादशाह सूर्यकुमार यादव से भी सुना गया है कि चहल ने उन्हें बैटिंग टिप्स दिए हैं.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Border Gavaskar Trophy, India vs Australia, Team india, Yuzvendra Chahal
FIRST PUBLISHED : February 11, 2023, 20:18 IST
[ad_2]
Source link