[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय टीम ने नागपुर में ऑस्ट्रेलिया (India vs Australia) को पारी और 132 रनो से मात देकर बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) में विजयी अभियान की शुरुआत की है. इस मैच में टीम इंडिया की तरफ से दो युवाओं ने डेब्यू किया. टी20 में धमाल मचाने वाले सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को टेस्ट में पहली बार मौका मिला. सड़क हादसे में चोटिल हुए ऋषभ पंत के स्थान पर केएस भरत (KS Bharat) को भी डेब्यू का मौका मिला. नागपुर में दोनों को केवल एक बार बैटिंग का चांस मिला. यह दोनों ही बैटर फेल हुए. हालांकि केएस भरत ने अपनी विकेटकीपिंग की स्किल्स से सभी को प्रभावित किया. मैच ढाई दिन में खत्म हो गया, जिसके बाद अब भारतीय नेवी (Indian Navy) की तरफ से सोशल मीडिया पर एक पोस्ट डाला गया है.
इंडियन नेवी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल के माध्यम से शनिवार शाम को विकेटकीपर बैटर केएस भरत को बधाई दी. आमतौर पर नेवी भारतीय खेलों के संबंध में कोई सोशल मीडिया पोस्ट नहीं डालती है. केवल नेवी ही नहीं, सेना के अन्य अंगों की तरफ से भी कभी क्रिकेट के संबंध में ट्वीट नहीं किया गया है. ऐसे में केएस भरत के लिए नेवी ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट क्यों डाला. भरत का नेवी से आखिर क्या कनेक्शन है?
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: IND vs AUS, India vs Australia, Indian navy, Ks bharat
FIRST PUBLISHED : February 12, 2023, 06:15 IST
[ad_2]
Source link