Home Sports टेस्ट क्रिकेट में इन 3 भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर बनाए हैं रन, लेकिन शतक न लगाने का रहेगा अफसोस

टेस्ट क्रिकेट में इन 3 भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर बनाए हैं रन, लेकिन शतक न लगाने का रहेगा अफसोस

0
टेस्ट क्रिकेट में इन 3 भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर बनाए हैं रन, लेकिन शतक न लगाने का रहेगा अफसोस

[ad_1]

हाइलाइट्स

टेस्ट क्रिकेट में इन 3 भारतीय बल्लेबाजों ने जमकर बनाए हैं रन
लेकिन शतक न लगाने का रहेगा अफसोस

नई दिल्ली. भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जाने वाले बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी (Border Gavaskar Trophy) का आगाज हो गया है. सीरीज का पहला मुकाबला नौ फरवरी से 11 फरवरी के बीच नागपुर में खेला गया. यहां कुछ खिलाड़ियों को छोड़ दें तो दोनों टीमों के बल्लेबाज प्रत्येक रनों के लिए जूझते हुए नजर आए, जो कि टेस्ट क्रिकेट में अक्सर देखने को मिलता है.

टेस्ट प्रारूप में किसी भी खिलाड़ी के लिए शतक लगाना एक बड़ी उपलब्धि होती है. कुछ बल्लेबाजों ने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए शतकों का ढेर लगाया है तो कुछ खिलाड़ी अपने पहले शतक के लिए भी तरसते रहे. बात करें भारतीय टीम के कुछ ऐसे खिलाड़ियों के बारे में जिन्होंने उम्दा बल्लेबाजी करते हुए रन तो बनाए, लेकिन शतक नहीं लगा सके तो टॉप तीन इस प्रकार हैं-

यह भी पढ़ें- INDW vs PAKW: हाईवोल्टेज मुकाबले से पूर्व भारतीय महिला टीम को लगा बड़ा झटका, चोटिल उपकप्तान हुईं बाहर!

चेतन चौहान (Chetan Chauhan):

इस खास लिस्ट में सबसे पहला बड़ा नाम पूर्व क्रिकेटर चेतन चौहान का आता है. चौहान ने भारतीय टीम के लिए 1969 से 1981 के बीच कुल 40 टेस्ट मुकाबले खेले. इस बीच उनके बल्ले से 68 पारियों में 31.58 की औसत से 2084 रन निकले, लेकिन वह एक भी शतक नहीं लगाए पाए. चेतन चौहान के नाम टेस्ट क्रिकेट में 16 अर्द्धशतक दर्ज है और उनका व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन 97 रन है.

किरण मोरे (Kiran More):

दुसरे स्थान पर पूर्व क्रिकेटर किरण मोरे का नाम आता है. मोरे ने भारतीय टीम के लिए 1986 से लेकर 1993 के बीच 49 टेस्ट मुकाबले खेले. इस बीच उनके बल्ले से 64 पारियों में 25.7 की औसत से 1285 रन निकले, लेकिन वह एक भी शतक नहीं लगा सके. मोरे के नाम टेस्ट प्रारूप में सात अर्द्धशतक दर्ज है. टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन 73 रन है.

रूसी सुर्ती (Rusi Surti):

तीसरे स्थान पर पूर्व क्रिकेटर रूसी सुर्ती का नाम आता है. सुर्ती ने 1960 से 1969 के बीच भारतीय टीम के लिए 26 टेस्ट मुकाबले खेले. इसके बावजूद उनके बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला. सुर्ती के नाम टेस्ट क्रिकेट में नौ अर्द्धशतकों के बदौलत 1263 रन दर्ज है. टेस्ट क्रिकेट में उनका सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजी प्रदर्शन 99 रन है.

Tags: Kiran more, Team india, Test cricket

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here