Home Breaking News तुर्की-सीरिया भूकंप: 50 हजार से ऊपर जा सकता है मृतकों का आंकड़ा, UN की राहत एजेंसी के प्रमुख ने जताई आशंका

तुर्की-सीरिया भूकंप: 50 हजार से ऊपर जा सकता है मृतकों का आंकड़ा, UN की राहत एजेंसी के प्रमुख ने जताई आशंका

0
तुर्की-सीरिया भूकंप: 50 हजार से ऊपर जा सकता है मृतकों का आंकड़ा, UN की राहत एजेंसी के प्रमुख ने जताई आशंका

[ad_1]

तुर्की-सीरिया भूकंप

तुर्की-सीरिया भूकंप
– फोटो : Social Media

विस्तार

तुर्की और सीरिया में हुए भूकंप से मची तबाही ने दुनियाभर के लोगों को हिलाकर रख दिया है। इस भूकंप में अब तक 28 हजार से अधिक लोग जान गंवा चुके हैं। लेकिन इस बीच  संयुक्त राष्ट्र के राहत प्रमुख मार्टिन ग्रिफिथ्स ने जो आशंका जताई है वह और दिल दहलाने वाला है। दरअसल, मार्टिन ग्रिफिथ्स ने कहा है कि इस विनाशकारी भूकंप में 50 हजार से अधिक लोगों की जान गई होगी।

उन्होंने कहा कि वास्तव में मैंने मृतकों की संख्या गिनना शुरू नहीं किया है लेकिन जिस तरह से मलबे दिख रहे हैं उससे साफ लग रहा है कि यह आंकड़ा 50 हजार से अधिक जा सकता है। उन्होंने कहा कि जल्द ही, खोज और बचाव लोग मानवीय एजेंसियों के लिए रास्ता बनाएंगे, जिनका काम अगले महीनों के लिए प्रभावित लोगों की असाधारण संख्या को देखना होगा।

अब तक तुर्की में 24,617 और सीरिया में 3,574 लोगों की मौत

 भूकंप में आधिकारिक मृतकों की संख्या की बात करें तो तुर्की में 24,617 और सीरिया में 3,574 हैं, हजारों बचावकर्मी मलबे में बचे लोगों की तलाश में लगे हुए हैं। संयुक्त राष्ट्र ने पहले चेतावनी दी थी कि पूरे तुर्की और सीरिया में कम से कम 870,000 लोगों को तत्काल गर्म भोजन की आवश्यकता है और अकेले सीरिया में 5.3 मिलियन लोग बेघर हो सकते हैं।

भूकंप से अब तक 2.6 करोड़ करोड़ लोग प्रभावित हुएः डब्ल्यूएचओ

विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने कहा कि भूकंप से लगभग 26 मिलियन लोग प्रभावित हुए हैं, दोनों देशों में तत्काल स्वास्थ्य जरूरतों का सामना करने के लिए 42.8 मिलियन डॉलर की तत्काल अपील शुरू की। तुर्की की आपदा एजेंसी ने कहा कि तुर्की संगठनों के 32,000 से अधिक लोग खोज और बचाव प्रयासों पर काम कर रहे हैं, जबकि 8,294 अंतर्राष्ट्रीय बचावकर्मी इस प्रयास में मदद कर रहे हैं।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here