Home Breaking News व्हाइट हाउस का दावा: अब कनाडा के एयरस्पेस में दिखी संदिग्ध वस्तु, अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने मार गिराया

व्हाइट हाउस का दावा: अब कनाडा के एयरस्पेस में दिखी संदिग्ध वस्तु, अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने मार गिराया

0
व्हाइट हाउस का दावा: अब कनाडा के एयरस्पेस में दिखी संदिग्ध वस्तु, अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने मार गिराया

[ad_1]

अमेरिकी लड़ाकू विमान

अमेरिकी लड़ाकू विमान
– फोटो : Social Media

विस्तार

आसमान में संदिग्ध वस्तुओं और गुब्बारों के मिलने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इस बार कनाडा के एयरस्पेस में  मानव रहित उच्च ऊंचाई वाली संदिग्ध हवाई वस्तु देखी गई जिसे अमेरिकी लड़ाकू विमानों ने एक झटके में मार गिराया। व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन और कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो के बीच फोन पर हुई बातचीत के बाद इस संबंध में फैसला किया गया।

 बता दें कि एक दिन पहले ही अमेरिका ने बाइडेन के आदेश पर अलास्का के उत्तरी तट से करीब 40,000 फीट की ऊंचाई पर उड़ रही एक वस्तु को मार गिराया था। पेंटागन के प्रेस सचिव ब्रिगेडियर जनरल पैट राइडर के अनुसार, उत्तरी अमेरिकी एयरोस्पेस डिफेंस कमांड (NORAD) ने शुक्रवार देर शाम अलास्का के ऊपर वस्तु का पता लगाया।

NORAD द्वारा निगरानी

व्हाइट हाउस ने कहा कि पिछले 24 घंटों में NORAD द्वारा वस्तु पर बारीकी से नजर रखी गई और उसकी निगरानी की गई और पहली बार देखे जाने के बाद से राष्ट्रपति को उनकी राष्ट्रीय सुरक्षा टीम द्वारा लगातार जानकारी दी गई।

अमेरिकी लड़ाकू विमान एफ-22 ने मार गिराया

व्हाइट हाउस ने कहा कि सावधानी को देखते हुए राष्ट्रपति बाइडन और प्रधानमंत्री ट्रूडो ने इसे नीचे ले जाने के लिए अधिकृत किया। अमेरिकी लड़ाकू विमान एफ-22 ने कनाडाई क्षेत्र में कनाडाई अधिकारियों के साथ निकट समन्वय में वस्तु को मार गिराया। राष्ट्रपति बाइडन और प्रधानमंत्री ट्रूडो ने NORAD’s और US उत्तरी कमान की मजबूत और प्रभावी साझेदारी की सराहना की और पता लगाने, ट्रैक करने के लिए अपने करीबी समन्वय को जारी रखने पर सहमति व्यक्त की।  

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here