Home Sports 18 साल की लड़की के छक्‍के ने उड़ाए वसीम अकरम के होश! टीम इंडिया पर भारी न पड़ जाए इसका जोश, देखें VIDEO

18 साल की लड़की के छक्‍के ने उड़ाए वसीम अकरम के होश! टीम इंडिया पर भारी न पड़ जाए इसका जोश, देखें VIDEO

0
18 साल की लड़की के छक्‍के ने उड़ाए वसीम अकरम के होश! टीम इंडिया पर भारी न पड़ जाए इसका जोश, देखें VIDEO

[ad_1]

हाइलाइट्स

टी20 वर्ल्‍ड कप में आज होगी भारत-पाकिस्‍तान की टक्‍कर
पाकिस्‍तान की सबसे आक्रामक बैटर हैं आयशा नसीम

नई दिल्‍ली. महिला टी20 वर्ल्‍ड कप (ICC Women’s T20 World Cup) में अपने अभियान की शुरुआत करने जा रही टीम इंडिया को पाकिस्‍तान की कप्‍तान बिस्‍माह मारूफ (Bismah Maroof) और अनुभवी ऑलराउंडर निदा डार (Nida Dar) के अलावा एक और खिलाड़ी पर लगाम कसनी होगी. 18 साल की यह लड़की पाकिस्‍तान टीम की सबसे आक्रामक बैटर है. लंबे-लंबे शॉट लगाने में माहिर आयशा नसीम (Ayesha Naseem) को पाकिस्‍तान महिला क्रिकेट टीम का भविष्‍य कहा जाता है.

16 साल की उम्र में टी20 डेब्‍यू करने वाली आयशा नसीम बेहद कम वक्‍त में पाकिस्‍तान टीम का अहम हिस्‍सा बन गई हैं. आयशा ने अब तक 28 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें उन्‍होंने 320 रन बनाए हैं. रन से ज्‍यादा खास है आयशा का स्ट्राइक रेट. दाएं हाथ की बैटर का टी20 में स्ट्राइक रेट 122.60 का है.

Tags: ICC T20 Women World Cup, India Vs Pakistan, Women’s T20 World Cup



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here