Home Breaking News Appointments: इन चार राज्यों में हाईकोर्ट को मिले नए चीफ जस्टिस, कानून मंत्री रिजिजू ने किया एलान

Appointments: इन चार राज्यों में हाईकोर्ट को मिले नए चीफ जस्टिस, कानून मंत्री रिजिजू ने किया एलान

0
Appointments: इन चार राज्यों में हाईकोर्ट को मिले नए चीफ जस्टिस, कानून मंत्री रिजिजू ने किया एलान

[ad_1]

हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति

हाईकोर्ट में जजों की नियुक्ति
– फोटो : Google

विस्तार

चार राज्यों की हाईकोर्ट में नए चीफ जस्टिस की नियुक्ति की गई है। केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने रविवार को ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुजरात हाईकोर्ट की जज सोनिया गिरिधर गोकनी को इसी उच्च न्यायालय में चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है। इससे पहले गुजरात हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस रहे अरविंद कुमार की नियुक्ति सुप्रीम कोर्ट में होने के बाद शुक्रवार को ही उन्हें कार्यकारी चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया था। 

इसके अलावा राजस्थान हाईकोर्ट के जज संदीप मेहता को गुवाहाटी हाईकोर्ट में चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया है। ओडिशा हाईकोर्ट के जज जसवंत सिंह को त्रिपुरा हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया है। वहीं, गुवाहाटी हाईकोर्ट के जज जस्टिस एन कोटिश्वर सिंह को जम्मू-कश्मीर और लद्दाख हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here