[ad_1]

वीके सक्सेना, उपराज्यपाल दिल्ली।
– फोटो : social media
विस्तार
दिल्ली में मेयर चुनाव के लिए एक बार फिर तारीख तय की गई है। दिल्ली एलजी वीके सक्सेना ने मेयर चुनाव के लिए एमसीडी हाउस बुलाने की तारीख 16 फरवरी को मंजूरी दी है। बता दें कि एमसीडी अब तक तीन बार मेयर चुनाव कराने में नाकाम रहा है। मेयर चुनाव कराने के लिए जब भी सदन की बैठक बुलाई जाती, तभी सदन में पार्षद हंगामा करते और कार्यवाही को स्थगित कर दिया जाता। छह फरवरी और 24 जनवरी को हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया था।
अब तक हो चुकी हैं तीन बैठकें
महापौर चुनाव के लिए सदन की बैठक छह व 24 जनवरी और छह फरवरी को हो चुकी है, मगर तीनों दिन सदन की बैठक में पार्षदों ने हंगामा कर दिया और हर बार पार्षदों के शांत नहीं होने के कारण पीठासीन अधिकारी सत्या शर्मा ने बैठक अगली तिथि तक स्थगित कर दी। इस तरह तीनों बार महापौर का चुनाव नहीं हो सका। इस कारण एमसीडी ने एक बार फिर सदन की बैठक बुलाने की प्रक्रिया आरंभ की।
मेयर पद की प्रत्याशी शैली ने दी है सुप्रीम कोर्ट में चुनौती
उधर, महापौर का चुनाव नहीं होने के मामले को आम आदमी पार्टी की पार्षद शैली ओबराय ने सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी है। शैली ओबराय आम आदमी पार्टी की महापौर पद की उम्मीदवार हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को उनकी याचिका पर सुनवाई करते हुए उपराज्यपाल, पीठासीन अधिकारी व अन्यों को नोटिस जारी किया है। सुप्रीम कोर्ट में उनकी याचिका पर अगली सुनवाई सोमवार को होगी। इससे पहले 24 जनवरी को महापौर का चुनाव नहीं होने पर भी शैली ओबराय ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था, मगर उनकी याचिका पर सुनवाई होने से पहले ही उपराज्यपाल ने सदन की बैठक छह फरवरी को बुलाने के आदेश जारी कर दिए थे। इस कारण शैली ओबराय ने तीन फरवरी को अपनी याचिका वापस ले ली थी।
[ad_2]
Source link