[ad_1]

Earthquake
– फोटो : ANI
विस्तार
भीषण तबाही झेल रहे तुर्किये में एक बार फिर भूकंप आया है। मीडिया रिपोर्ट के दक्षिण-पूर्व क्षेत्र कहारनमारस में रविवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.7 मापी गई है।
वहीं, तुर्किये और सीरिया में पिछले सोमवार को आए विनाशकारी भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 33,181 तक पहुंच गई है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, रविवार को तुर्किये में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 29,605 हो गई। जबकि सीरिया के उत्तर पश्चिम में विद्रोहियों के कब्जे वाले क्षेत्रों में 2,168 और सीरिया के सरकार-नियंत्रित हिस्सों में 1,408 मौतें सहित यहां कुल 3,576 लोगों की मौत हुई है। बचाव एजेंसी व्हाइट हेल्मेट्स ने शनिवार को बताया था कि मरने वालों की कुल संख्या बहुत अधिक होने की उम्मीद है।
तुर्किये के स्वास्थ्य मंत्री फहार्टिन कोका के अनुसार, रविवार को विनाशकारी भूकंप के 108 घंटे बाद बचावकर्मियों ने तुर्किये के हटाये (Hatay) प्रांत में चमत्कारिक रूप से दो महीने के बच्चे को इमरात के मलबे से जिंदा निकाला।
[ad_2]
Source link