Home Breaking News Glacier Break In Chamoli: जोशीमठ-बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ के पास टूटा ग्लेशियर, 12 दिन में दूसरी बार हुई घटना

Glacier Break In Chamoli: जोशीमठ-बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ के पास टूटा ग्लेशियर, 12 दिन में दूसरी बार हुई घटना

0
Glacier Break In Chamoli: जोशीमठ-बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ के पास टूटा ग्लेशियर, 12 दिन में दूसरी बार हुई घटना

[ad_1]

उत्तराखंड के चमोली में खराब मौसम के बीच जोशीमठ-बदरीनाथ हाईवे पर लामबगड़ के पास ग्लेशियर टूट गया। घटना शनिवार देर शाम की बताई जा रही है। जब यहां बहने वाले नाले में ग्लेशियर बहकर आया तो इसकी खबर से लोगों में हड़कंप मच गया। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Haridwar News: गंगा में डूबा राजस्थान से आया आईआईटी का छात्र, साथी ने कैमरे में कैद किया दर्दनाक हादसा

ग्लेशियर टूटने की 12 दिन में यह दूसरी घटना है। हालांकि जहां ग्लेशियर आया वहां मानव आवाजाही नहीं होने से किसी तरह की कोई हानि नहीं हुई है। हेमकुंड साहिब के गुरुद्वारा प्रबंधक सेवा सिंह ने बताया कि ग्लेशियर टूटा जरूर है लेकिन किसी भी प्रकार की कोई नुकसान की सूचना नहीं है।



बता दें कि उच्च हिमालयी क्षेत्र में लगातार दो दिन से बर्फबारी हो ही है। इसके चलते यहां भारी मात्रा में बर्फ बहकर आई है। सेवा सिंह ने बताया कि शनिवार को जब ग्लेशियर नाले में बहकर आया तो बदरीनाथ हाईवे से ही लोगों ने उस घटना को मोबाइल में कैद कर लिया।


वायरल वीडियो में भी देखा जा सकता है कि बर्फ का बहाव काफी तेज था। बर्फ पानी की तरह बहती दिख रही है। जहां ये ग्लेशियर टूटा वह जगह विष्णुप्रयाग जल विद्युत परियोजना के बैराज से कुछ दूरी पर है। चारधाम यात्रा न होने के चलते इस समय पर वहां मानवीय आवाजाही कम ही रहती है।


बता दें कि बीती 30 जनवरी को भी चमोली जिले में ग्लेशियर टूटा था। नीती घाटी के मलारी गांव से 200 मीटर की दूरी पर मलारी नाले में ग्लेशियर टूटने से लोग दहशत में आ गए थे।।


ग्लेशियर टूटने के बाद करीब पंद्रह मिनट तक क्षेत्र में बर्फ की धुंध छाई रही थी। हालांकि सुबह दस बजे तक स्थिति सामान्य हो गई तब लोगों ने राहत की सांस ली।


[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here