Home Breaking News IND W vs PAK W T20 Live: पाकिस्तान के खिलाफ जीत से आगाज करना चाहेगा भारत, थोड़ी देर में टॉस

IND W vs PAK W T20 Live: पाकिस्तान के खिलाफ जीत से आगाज करना चाहेगा भारत, थोड़ी देर में टॉस

0
IND W vs PAK W T20 Live: पाकिस्तान के खिलाफ जीत से आगाज करना चाहेगा भारत, थोड़ी देर में टॉस

[ad_1]

05:41 PM, 12-Feb-2023

IND W vs PAK W T20 Live : टूर्नामेंट को कभी जीत नहीं पाए भारत-पाकिस्तान

भारत की अगुआई हरमनप्रीत कौर और पाकिस्तान की अगुआई बिस्माह मारूफ कर रही हैं। भारत और पड़ोसी देश पाकिस्तान इस टूर्नामेंट को कभी जीत नहीं पाया। पाकिस्तान तो कभी उप विजेता भी नहीं रहा है। बल्लेबाज बिस्माह से टीम को अच्छे प्रदर्शन की आस रहेगी। इसके अलावा निदा दार पर भी सभी की निगाहें रहेंगी। निदा स्पिन गेंदबाजी ऑलराउंडर हैं और टीम के लिए कई अहम मैचों मे रन भी बना चुकी हैं।

न्यूलैंड्स की पिच बल्लेबाजों के लिए मददगार होती है। इसके बाद भी यहां बड़े स्कोर वाला मैच हो सकता है। यहां बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम का जीत प्रतिशत ज्यादा अच्छा है।

05:41 PM, 12-Feb-2023

IND W vs PAK W T20 Live : चोट से चिंतित भारतीय खेमा

भारतीय टीम प्रबंधन खिलाड़ियों की चोट को लेकर चिंतित है। हरमनप्रीत कंधे की चोट से परेशान थीं तो उप कप्तान सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना की अंगुली में चोट है। हालांकि हमरमनप्रीत चोट से ठीक हो गई हैं। उन्होंने अभ्यास सत्र में बल्लेबाजी भी की। लेकिन मंधाना इस मैच से बाहर हो सकती हैं।

05:39 PM, 12-Feb-2023

IND W vs PAK W T20 Live : प्रदर्शन से नीलामी में होगा फायदा

भारतीय टीम अपने पहले खिताब की तलाश में है। पिछली बार उसे फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने हरा दिया था। हरमनप्रीत की टीम इस बार खिताब जीतने को लेकर कोई कसर नहीं छोड़ना चाहेगी। इस मैच के बाद अगले दिन सोमवार को पहली महिला प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों की नीलामी होगी और ऐसे में शानदार प्रदर्शन करने वाली खिलाड़ियों को नीलामी में फायदा हो सकता है। इस मैच पर महिला प्रीमियर लीग की फ्रेंचाइजियों की भी नजरें रहेंगी।

05:36 PM, 12-Feb-2023

IND W vs PAK W T20 Live : टी20 विश्व कप में दोनों छह बार भिड़ चुके

टी20 विश्व कप में दोनों टीमें छह बार आमने सामने आ चुकी हैं। इनमें से टीम इंडिया ने चार मुकाबले जीते हैं, जबकि पाकिस्तान को दो मैचों में जीत मिली। 2012 टी20 विश्व कप में पाकिस्तान ने भारत को गॉल में और 2016 टी20 विश्व कप में पाकिस्तान ने भारत को दिल्ली में हराया था। वहीं, भारत ने पाकिस्तान को 2009 टी20 विश्व कप में टॉन्टन में, 2010 में बैसेटेरे में, 2014 में सिलहट में और 2018 में प्रोविडेंस में हराया था।

05:33 PM, 12-Feb-2023

IND W vs PAK W T20 Live : दोनों टीमों के बीच आंकड़े

भारत और पाकिस्तान की महिला टीमों के बीच अब तक टी20 में कुल 13 मैच खेले गए हैं। इनमें से भारत ने 10 मैचों में जीत हासिल की है, जबकि पाकिस्तान की टीम को तीन मैचों में जीत मिली है। दोनों टीमों के बीच पिछला मुकाबला पिछले साल सिलहट में खेला गया था, जिसे पाकिस्तान ने अपने नाम किया था। दोनों टीमों के बीच पिछले पांच टी20 मुकाबले में भारत ने चार, जबकि पाकिस्तान ने एक मैच जीता है।

05:26 PM, 12-Feb-2023

IND W vs PAK W T20 Live: पाकिस्तान के खिलाफ जीत से आगाज करना चाहेगा भारत, थोड़ी देर में टॉस

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारतीय टीम आज महिला टी20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत करेगी। भारत का पहला मुकाबला चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से है। यह मैच केप टाउन के न्यूलैंड्स में खेला जाएगा। टीम इंडिया इस मैच को जीतकर अपने अभियान की सकारात्मक शुरुआत करना चाहेगी। दोनों के बीच जो पिछला मुकाबला खेला गया था, उसमें भारतीय टीम को हार मिली थी।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here