Home Sports Indian Cricket: टीम इंडिया से अचानक बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी, दिल्ली टेस्ट से पहले ही मैनेजमेंट ने किया रिलीज

Indian Cricket: टीम इंडिया से अचानक बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी, दिल्ली टेस्ट से पहले ही मैनेजमेंट ने किया रिलीज

0
Indian Cricket: टीम इंडिया से अचानक बाहर हुआ ये स्टार खिलाड़ी, दिल्ली टेस्ट से पहले ही मैनेजमेंट ने किया रिलीज

[ad_1]

Jaydev Unadkat Released, Delhi Test : भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी टेस्ट सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा के नेतृत्व में टीम इंडिया ने नागपुर में सीरीज का पहला टेस्ट मैच पारी और 132 रनों से जीता. अब सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली में 17 फरवरी से खेला जाना है. इससे पहले ही टीम मैनेजमेंट ने भारतीय क्रिकेट फैंस को बड़ा झटका देते हुए एक खिलाड़ी को रिलीज करने का फैसला किया.

17 फरवरी से दिल्ली में दूसरा टेस्ट

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच खेला जाना है. इस मुकाबले से पहले ही बीसीसीआई ने एक खिलाड़ी को रिलीज करने का फैसला किया. ये खिलाड़ी कोई और नहीं बल्कि तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट हैं. चयनकर्ताओं ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चुनी गई दो टेस्ट मैचों के लिए टीम में उन्हें जगह दी थी लेकिन नागपुर टेस्ट में वह बेंच पर ही बैठे नजर आए.

प्लेइंग-11 में जगह मिलनी थी मुश्किल 

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले ही बीसीसीआई ने बड़ा फैसला किया और तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट को टीम से रिलीज कर दिया. दिल्ली में खेले जाने वाले दूसरे मुकाबले के लिए टीम में उनका नाम था लेकिन प्लेइंग-11 में उनकी जगह मुश्किल लग रही थी. कप्तान रोहित शर्मा और कोच राहुल द्रविड़ की सहमति के बाद जयदेव को रिलीज किया गया है. वह अब घरेलू क्रिकेट में लौटेंगे.

रणजी ट्रॉफी में खेलेंगे जयदेव

31 साल के जयदेव को रणजी ट्रॉफी फाइनल में सौराष्ट्र की तरफ से खेलने के लिए रिलीज किया गया है. वह सौराष्ट्र की टीम की कमान संभालते नजर आएंगे. ऑस्ट्रेलिया सीरीज में नाम आने के बाद जयदेव ने अपनी रणजी टीम का साथ छोड़ा था लेकिन वह प्लेइंग-11में नहीं जगह बना पाए. अब उनकी घरेलू टीम सौराष्ट्र ने रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जगह बनाई है. बता दें कि 16 फरवरी को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर सौराष्ट्र और बंगाल का आमना-सामना होगा. 

12 साल मिली थी टेस्ट टीम में जगह

जयदेव ने साल 2010 में टेस्ट डेब्यू किया था. हालांकि तब उन्हें एक ही टेस्ट मैच में खिलाकर बाहर कर दिया गया था. फिर उन्हें 12 साल बाद टीम इंडिया में जगह मिली और वह दिसंबर 2022 में बांग्लादेश के खिलाफ मीरपुर में अपने करियर का दूसरा टेस्ट मैच खेले. वह अभी तक 2 टेस्ट, 7 वनडे और 10 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं.

हिंदी ख़बरों के लिए भारत की पहली पसंद ZeeHindi.com – सबसे पहले, सबसे आगे



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here