[ad_1]
हाइलाइट्स
सौराष्ट्र की टीम पांचवीं बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचीं
दूसरे सेमीफाइनल में सौराष्ट्र ने कर्नाटक को 4 विकेट से हराया
Ranji Trophy 2022-23 का फाइनल बंगाल और सौराष्ट्र के बीच 16 फरवरी से ईडन गार्डेंस में खेला जाएगा. दूसरे सेमीफाइनल में सौराष्ट्र ने कर्नाटक को 4 विकेट से हराया. सौराष्ट्र की टीम पांचवीं बार रणजी ट्रॉफी के फाइनल में पहुंचीं है. चिन्नास्वामी स्टेडियम में हुए दूसरे सेमीफाइनल में सौराष्ट्र को जीत के लिए 115 रन का टारगेट मिला था. मैच के आखिरी दिन रविवार को सौराष्ट्र ने 6 विकेट खोकर इस लक्ष्य को हासिल कर लिया. सौराष्ट्र और बंगाल की टीम 3 साल बाद फिर रणजी ट्रॉफी के फाइनल में भिडेंगी. 2020 में बंगाल और सौराष्ट्र के बीच हुआ रणजी ट्रॉफी फाइनल ड्रॉ रहा था. लेकिन पहली पारी की बढ़त के आधार पर सौराष्ट्र चैंपियन बना था.
सौराष्ट्र को 2020 में जिस खिलाड़ी ने चैंपियन बनाने में अहम रोल निभाया था. उसी ने इस सीजन में कर्नाटक के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल में कमाल की बल्लेबाजी की और टीम को फाइनल में पहुंचाने का काम किया. ये खिलाड़ी कोई और नहीं, सौराष्ट्र के कप्तान अर्पित वसावदा हैं. अर्पित ने पहली पारी में दोहरा शतक ठोका था. उनके दोहरे शतक की मदद से कर्नाटक के पहली पारी में 407 रन के जवाब में सौराष्ट्र ने 527 रन बनाए थे. उनके अलावा शेल्डन जैक्सन ने भी 160 रन की पारी खेली थी.
अर्पित ने पहली पारी में दोहरा शतक ठोका था
इसके बाद कर्नाटक की टीम दूसरी पारी में 234 रन पर ऑल आउट हो गई थी. इस तरह सौराष्ट्र को 115 रन का टारगेट मिला था. लेकिन कृष्णापा गौतम और वासुकि कौशिक की घातक गेंदबाजी के कारण एक समय मैच सौराष्ट्र के हाथ से फिसलता नजर आ रहा था. सौराष्ट्र ने 115 रन का पीछा करते हुए दूसरी पारी में 42 रन पर 5 विकेट गंवा दिए थे. लेकिन एक छोर से कप्तान अर्पित वसावदा डटे रहे और फिर चेतन सकारिया के साथ छठे विकेट के लिए 63 रन की पार्टनरशिप की और टीम को जीत दिला दी.
दिल्ली का दंगल भी ऑस्ट्रेलिया के हाथ से निकला ही समझो, नागपुर में ही हो गया खेल!
क्रिकेट के लिए नहीं की शादी! रनों का लगाया अंबार, रोहित को भरोसा नहीं और अब चैंपियन का रुतबा भी खोया
दूसरी पारी में नाबाद 47 रन ठोके
अर्पित ने दूसरी पारी में 51 गेंद में नाबाद 47 रन ठोके. पहली पारी में दोहरा शतक ठोकने और दूसरी में 51 गेंद में 47 रन जड़ने वाले सौराष्ट्र के कप्तान अर्पित प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए. अब रणजी ट्रॉफी फाइनल में सौराष्ट्र का मुकाबला बंगाल से 16 फरवरी को कोलकाता के ईडन गार्डेंस मैदान पर होगा. 2020 में जब सौराष्ट्र चैंपियन बना था. तब भी फाइनल में अर्पित ने 106 रन ठोके थे. उस समय जयदेव उनादकट सौराष्ट्र के कप्तान थे और इस बार भी शायद फाइनल में वो ही कप्तानी करेंगे. क्योंकि उन्हें बीसीसीआई ने ऑस्ट्रेलिया टेस्ट सीरीज के बीच रणजी ट्रॉफी के फाइनल के लिए रिलीज कर दिया है.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Bengal, Jaydev unadkat, Mayank agarwal, Ranji Trophy
FIRST PUBLISHED : February 12, 2023, 19:55 IST
[ad_2]
Source link