[ad_1]
हाइलाइट्स
SA20 Final: सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने एसए20 का खिताब जीता
फाइनल में प्रिटोरिया कैपिटल्स को 4 विकेट से दी शिकस्त
नई दिल्ली. दक्षिण अफ्रीका में पहली बार खेली जा रही टी20 लीग SA20 का खिताब सनराइजर्स ईस्टर्न केप ने जीत लिया है. एडेन मार्करम की कप्तानी वाली सनराइजर्स टीम ने फाइनल में प्रिटोरिया कैपिटल्स को 22 गेंद रहते 4 विकेट से हराया. प्रिटोरिया कैपिटल्स ने पहले बैटिंग करते हुए 19.3 ओवर में 135 रन बनाए थे. इसके जवाब में सनराइजर्स ईस्टन केप ने 16.2 ओवर में 137 रन बनाकर मैच जीत लिया. इसके साथ ही ईस्टन केप टीम ओपनिंग सीजन में SA20 का खिताब जीतने वाली पहली टीम बनी. दिलचस्प बात ये है कि लीग स्टेज में प्रिटोरिया कैपिटल्स ने सनराइजर्स ईस्टर्न केप को 2 बार हराया था. लेकिन, फाइनल में वेन पार्नेल की अगुआई वाली प्रिटोरिया ने फाइनल में दो हार का सूद समेत बदला ले लिया.
SA20 के फाइनल में टॉस सनराइजर्स ईस्टर्न केप के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता था, जो आईपीएल 2023 में मयंक अग्रवाल की टीम सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से खेलेंगे. टॉस जीतने के बाद मार्करम ने गेंदबाजी चुनी और धीमे विकेट पर ईस्टर्न केप के स्पिन गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की प्रिटोरिया कैपिटल्स के बल्लेबाजों को हाथ खोलने का मौका ही नहीं किया. 38 साल के स्पिनर वेन डर मर्व ने कमाल की गेंदबाजी की. उन्होंने अपने कोटे के 4 ओवर में 31 रन देकर 4 विकेट लिए.
उनके अलावा कप्तान मार्करम ने भी 4 ओवर में 17 रन देकर 1 विकेट लिया. प्रिटोरिया कैपिटल्स की तरफ से कोई भी गेंद 20 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर पाया. प्रिटोरिया की तरफ से सबसे अधिक रन 21 रन कुशल मेंडिस ने बनाए.
दिल्ली का दंगल भी ऑस्ट्रेलिया के हाथ से निकला ही समझो, नागपुर में ही हो गया खेल!
सनराइजर्स ईस्टर्न केप भी 136 रन का टारगेट आसानी से हासिल नहीं कर पाई. उसने भी इस लक्ष्य का पीछा करते हुए 6 विकेट गंवा दिए. ईस्टर्न कैप के लिए पावरप्ले में एडम रोसिंग्टन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की. उन्होंने 30 गेंद में 57 रन ठोके. एक समय ऐसा लग रहा था सनराइजर्स आसानी से जीत के लक्ष्य को हासिल कर लेंगे. लेकिन 103 रन के स्कोर पर तीसरे विकेट के रूप में रोसिंग्टन के आउट होते ही ईस्टर्न केप की बल्लेबाजी लड़खड़ा सी गई. 23 रन के भीतर 4 विकेट गिर गए. हालांकि, मार्को यानसेन ने 11 गेंद में 13 रन की पारी खेल टीम को जीत दिला दी.
That winning moment #Betway #SA20 @Betway_India pic.twitter.com/b1uI45aYr0
— Betway SA20 (@SA20_League) February 12, 2023
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Aiden Markram, IPL 2023, Mayank agarwal, South africa, Sunrisers Hyderabad
FIRST PUBLISHED : February 12, 2023, 20:57 IST
[ad_2]
Source link