Home Sports WPL auction: लिस्ट में आया कानपुर की एकता का नाम, पिता बोले- कड़े संघर्षों का सुखद परिणाम

WPL auction: लिस्ट में आया कानपुर की एकता का नाम, पिता बोले- कड़े संघर्षों का सुखद परिणाम

0
WPL auction: लिस्ट में आया कानपुर की एकता का नाम, पिता बोले- कड़े संघर्षों का सुखद परिणाम

[ad_1]

रिपोर्ट: अखंड प्रताप सिंह
कानपुर: देश में पहली बार महिला प्रीमियर लीग (WPL) का आयोजन होने जा रहा है. इसके लिए 13 फरवरी को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में खिलाड़ियों का ऑक्शन होगा. इसमें खिलाड़ियों के लिए बोली लगाई जाएगी. वहीं, कानपुर की क्रिकेटर एकता सिंह का नाम भी इस बोली के लिए भेजा गया है. इसको लेकर उनके घर और कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन में खुशी का माहौल है. ऑक्शन के लिए एकता का बेस प्राइस 10 लाख रुपये रखा गया है.

पांच साल की उम्र में ही एकता ने क्रिकेट का सफर शुरू कर दिया था. उसके बाद वह क्रिकेट के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ती चली गईं. सबसे पहले अंडर-16 उसके बाद अंडर-18 टीम, फिर अंडर-19 की टीम में वह सिलेक्ट हुईं और अपनी शानदार बल्लेबाजी से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा. टीम में उनकी पहचान बतौर ओपनर बल्लेबाज के रूप में है.

खाना छूट सकता है लेकिन क्रिकेट नहीं
एकता ने बताया कि उन्होंने बचपन से ही क्रिकेट को अपना सब कुछ माना है. 5 साल की उम्र से क्रिकेट खेलना शुरू कर दिया था. उनके घर परिवार ने उनके और उनकी बहन के लिए काफी संघर्ष किया है. उनकी बहन भी साथ में क्रिकेट खेलती थी और वह भी यूनिवर्सिटी लेवल तक पहुंची थी. लेकिन, चोट लगने के कारण बहन ने क्रिकेट छोड़ दिया. एकता सिंह बताती हैं कि कानपुर से निकलकर यूपी के लिए वह खेल रही हैं. अब वह सीनियर टीम का भी हिस्सा हैं. उन्होंने कहा कि उनका एक बार खाना तो छूट सकता है, लेकिन उनकी प्रैक्टिस कभी नहीं छूटती. वह रोजाना कई घंटे मैदान में बिताती हैं.

प्रतिभाओं के लिए सुनहरा अवसर
एकता सिंह ने बताया कि वूमेंस प्रीमियर लीग से न सिर्फ महिला क्रिकेट को बढ़ावा मिलेगा बल्कि जो लड़कियां क्रिकेट खेलना चाहती हैं, उनको भी मौका मिलेगा. मैं ऐसी लड़कियों से कहना चाहती हूं कि आगे बढ़ें और फील्ड में उतरें. वहीं, उन्होंने बताया कि उनका सपना है कि वह भारतीय टीम की जर्सी पहनकर टीम को विश्व भर में रिप्रेजेंट करें.

पिता को लोग कहते थे पागल
एकता के पिता राकेश कुमार सिंह बताते हैं कि शुरुआत में जब वह अपनी दोनों बेटियों को क्रिकेट खेलने के लिए मैदान में ले जाते थे तो परिवार और स्थानीय लोग उनको पागल कह कर संबोधित करते थे. उनके लिए उल्टा-सीधा कहते थे. उन्होंने बेहद संघर्ष करके अपने बच्चों को आगे बढ़ाया है. उन्हें आज गर्व है कि उनकी बेटी का नाम महिला आईपीएल के लिए भेजा गया है. बताया कि आज लोग उनको एकता के पिता के रूप में जानते हैं.

ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|

FIRST PUBLISHED : February 12, 2023, 16:04 IST

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here