Home Sports Cheteshwar Pujara: दूसरे Test में उतरते ही पुजारा लगाएंगे अनोखा शतक, इन प्लेयर्स के क्लब में होंगे शामिल

Cheteshwar Pujara: दूसरे Test में उतरते ही पुजारा लगाएंगे अनोखा शतक, इन प्लेयर्स के क्लब में होंगे शामिल

0
Cheteshwar Pujara: दूसरे Test में उतरते ही पुजारा लगाएंगे अनोखा शतक, इन प्लेयर्स के क्लब में होंगे शामिल

[ad_1]

India vs Australia 2nd Test Match: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 17 फरवरी को दूसरा टेस्ट मैच खेला जाएगा. इस मैच में उतरते ही भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा एक अनोखा शतक लगा देंगे. इसी के साथ वह सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के खास क्लब में शामिल हो जाएंगे. पुजारा लंबे समय से भारतीय बल्लेबाजी आक्रामण की रीढ़ रहे हैं. 

पुजारा करेंगे ये बड़ा काम 

चेतेश्वर पुजारा ने अभी तक अपने करियर में 99 टेस्ट मैच खेले हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरा टेस्ट मैच उनका 100वां टेस्ट मुकाबला होगा. दूसरे टेस्ट मैच में उतरते ही वह टेस्ट मैचों का शतक पूरा कर लेंगे. पुजारा भारत के लिए 100 टेस्ट मैच खेलने वाले भारत के 13वें खिलाड़ी बनेंगे. इसी के साथ वह दिग्गज सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली के क्लब में शामिल हो जाएंगे. 

भारत को जिताए कई मैच 

चेतेश्वर पुजारा विकेट पर टिककर बैटिंग करने के लिए फेमस हैं. उन्होंने अपने दम पर टीम इंडिया को कई मैच जिताए हैं. वह एक बार क्रीज पर जम गए, तो उन्हें आउट करना मु्श्किल हो जाता है. उन्होंने टीम इंडिया की तरफ से 99 टेस्ट मैचों में 7021 रन बनाए हैं, जिसमें 19 शतक शामिल हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 206 रहा है. उनके पास वह काबिलियत है कि वो किसी भी गेंदबाजी आक्रामण की धज्जियां उड़ा सकें. 

भारत के लिए 100 से ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाले खिलाड़ी: 

सचिन तेंदुलकर- 200 टेस्ट
 
राहुल द्रविड़- 163 टेस्ट 

वीवीएस लक्ष्मण-134 टेस्ट 

अनिल कुंबले-132 टेस्ट 

कपिल देव- 131 टेस्ट 

सुनील गावस्कर- 125 टेस्ट 

दिलीप वेंगसकर-116 टेस्ट 

सौरव गांगुली-113 टेस्ट 

विराट कोहली-105 टेस्ट 

इशांत शर्मा-105 टेस्ट 

हरभजन सिंह-105 टेस्ट

वीरेंद्र सहवाग-103 टेस्ट 

हिंदी ख़बरों के लिए भारत की पहली पसंद ZeeHindi.com – सबसे पहले, सबसे आगे

 



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here