Home Sports IND vs PAK : हिट है भारत का फॉर्मूला नंबर-3, विराट के बाद जेमिमा रोड्रिग्‍स ने अजमाया, जीत की है गारंटी!

IND vs PAK : हिट है भारत का फॉर्मूला नंबर-3, विराट के बाद जेमिमा रोड्रिग्‍स ने अजमाया, जीत की है गारंटी!

0
IND vs PAK : हिट है भारत का फॉर्मूला नंबर-3, विराट के बाद जेमिमा रोड्रिग्‍स ने अजमाया, जीत की है गारंटी!

[ad_1]

नई दिल्‍ली. जेमिमा रोड्रिक्‍स की आतिशी बैटिंग के दम पर टीम इंडिया ने पाकिस्‍तान को वूमेंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2023 के मुकाबले में कांटे की टक्‍कर के बाद शिकस्‍त दी. एक वक्‍त पर ऐसा लगा रहा था कि मैच बुरी तरह से फंस गया है. भारतीय टीम की हार एक दम करीब नजर आ रही थी. इसी बीच बैटिंग के लिए आई जेमिमा रोड्रिक्‍स ने गियर बदला और चौकों-छक्‍कों की बारिश का पाकिस्‍तान के जबड़े से मैच को छीन लिया. जेमिमा की इस पारी विराट कोहली कनेक्‍शन भी निकलकर सामने आ गया है.

जेमिमा रोड्रिक्‍स ने बचाई लाज

जेमिमा जब बैटिंग के लिए आई भारत का स्‍कोर एक विकेट के नुकसान पर 38 रन था. यस्तिका भाटिया 17 रन बनाकर आउट हो चुकी थी. जल्‍द ही शेफाली वर्मा भी 33 रन बनाकर डगआउट लौट गई. भारतीय महिला टीम के 93 रन तक पहुंचते-पहुंचते तीन बैटर आउट हो चुके थे. कप्‍तान हरमनप्रीत कौर 16 रन ही बना पाई. टीम को मुश्किल में देखते हुए जेमिमा ने मोर्चा संभाला और रीचा के साथ मिलकर डटकर बैटिंग की. 16 ओवरों के बाद भारत का स्‍कोर तीन विकेट के नुकसान पर 109 रन था. आखिरी 24 गेंदों पर भारत को 41 रन की दरकार थी.

ओपनिंग नहीं करना चाहता था धाकड़ बल्‍लेबाज…दादा ने किया मजबूर…फिर जो हुआ उसने बदल दिया इतिहास

बेटा जब भारत के लिए करता है बैटिंग, अंधविश्वासी मां थाम लेती है बल्‍ला…घर में होता है क्रिकेट का घमासान!

अंत में रीचा-जेमिमा की आतिशी बैटिंग

निदा डार ने 17वें ओवर डाला. रीचा और जेमिमा ने इस ओवर में एक-एक चौका जड़कर कुल 13 रन बनाए. अगले ओवर में रीचा ने चौकों की हैट्रिक लगाई और इस ओवर में 14 रन ठोक दिए. अब 12 गेंदों पर टीम को महज 14 रन की चाहिए थे. जिसे भारतीय महिला टीम ने आसानी से बना लिया.

जेमिमा विराट का फॉर्मूला नंबर-3

भारत का फॉर्मूला नंबर-3 हिट है. पहले  विराट कोहली ने नंबर-3 पर खेलते हुए पाकिस्‍तान पर टी20 विश्‍व कप में जीत पक्‍की की थी. अब जेमिमा ने भी नंबर-3 पर खेलते हुए ऐसा करके दिखा दिया है. साल 2022 में ऑस्‍ट्रेलिया की धरती पर टी20 विश्‍व कप खेला गया. तब भारत पाकिस्‍तान मैच में टीम इंडिया को जीत के लिए 160 रनों का लक्ष्‍य चाहिए था.

जेमिमा रोड्रिक्‍स की तर्ज पर ही विराट कोहली भी नंबर-3 पर बैटिंग के लिए आए थे. दूसरे छोर पर विकेट गिरते चले गए. विराट ने डटकर बैटिंग की. रीचा घोष की भूमिका उस मैच में हार्दिक पंड्या ने निभाई थी. विराट और हार्दिक मैच को अंत तक लेकर गए. पूरी तरह से हाथ से फिसल चुके मैच को आखिरी गेंद पर अपने नाम किया था. विराट ने उस मैच में 53 गेंदों पर 82 रन की पारी खेली थी.

Tags: Icc T20 world cup, IND vs PAK, Jemimah Rodrigues, Richa Ghosh, Virat Kohli, Women’s T20 World Cup

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here