[ad_1]
हाइलाइट्स
मोहम्मद रिजवान करेंगे मुल्तान सुल्तान की अगुआई
शाहीन अफरीदी के हाथ में होगी लाहौर कलंदर्स की कमान
नई दिल्ली. पाकिस्तान सुपर लीग (PSL 2023) में स्टार बैटर मोहम्मद रिजवान (Mohammad Rizwan) मुल्तान सुल्तान (Multan Sultans) की कप्तानी करेंगे. 13 फरवरी की रात उनकी टीम का सामना शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) की अगुआई वाली लाहौर कलंदर्स (Lahore Qalandars) से होगा. इस मैच से पहले मोहम्मद रिजवान का एक इंटरव्यू चर्चा में है. इसमें विकेटकीपर बैटर ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में उनकी जगह सरफराज अहमद (Sarfaraz Ahmad) को टीम में जगह दिए जाने पर अपनी बात रखी है.
मोहम्मद रिजवान ने कहा, आप हेड कोच सकलैन मुश्ताक से पूछ सकते हैं कि मैंने उन्हें इंग्लैंड टेस्ट सीरीज खत्म होने के बाद क्या कहा था. मेरा मानना था कि मैं उस समय पाकिस्तान के लिए खेलना डिजर्व नहीं करता था. क्रिकेट पाकिस्तान को दिए इंटरव्यू में रिजवान ने कहा, कुछ खिलाड़ियों ने मुझसे कहा कि हर कोई इस दौर से गुजरता है. तुम कुछ नाकामियों की बिना पर बेंच पर नहीं बैठ सकते. बावजूद इसके मैं खुद कोच और कप्तान के पास गया और उनसे कहा कि आप मुझे ड्रॉप कर सकते हैं. मैं परफार्म नहीं कर पा रहा हूं.
टेस्ट मैचों में रहे थे बुरी तरह फ्लॉप
न्यूजीलैंड सीरीज से पहले मोहम्मद रिजवान ने टेस्ट मैचों की 12 पारियों में बिना अर्धशतक के 21.83 की औसत से 262 रन बनाए थे. इंग्लैंड से 3 टेस्ट मैचों में शर्मनाक हार मिलने के बाद रिजवान को बेंच पर बिठाकर पूर्व कप्तान सरफराज अहमद को टीम में शामिल किया गया. मोहम्मद रिजवान ने कहा, मैं सरफराज को परफॉर्म करते देख खुश था क्योंकि मैं ऐसा ही चाहता था. वह घरेलू मैचों में प्रदर्शन कर रहे थे और मौका पाने के हकदार थे.
Women’s T20 World Cup : 18 की उम्र, छक्के मारने का है शौक, जानिए कौन है पाकिस्तान की ये हिटमैन
पीएसएल में अपनी पुरानी फ्रेंचाइजी कराची किंग्स के बार में मोहम्मद रिजवान ने कहा, लीग के बीते दौर में जब मैं बेंच पर बैठा तो मुझे चोट नहीं लगी थी. उस वक्त मुझे बेंच पर रखना कराची किंग्स की जरूरत थी. मोहम्मद रिजवान 2021 में कराची किंग्स को छोड़कर मुल्तान सुल्तान के साथ जुड़ गए थे. वह लगातार तीसरे सीजन में मुल्तान की कप्तानी करेंगे.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Babar Azam, Mohammad Rizwan, PSL
FIRST PUBLISHED : February 13, 2023, 18:41 IST
[ad_2]
Source link