Home World Singapore: सबसे पुराने मंदिर के प्रतिष्ठापन में करीब 20 हजार लोगों ने लिया भाग, डिप्टी पीएम वोंग भी हुए शामिल

Singapore: सबसे पुराने मंदिर के प्रतिष्ठापन में करीब 20 हजार लोगों ने लिया भाग, डिप्टी पीएम वोंग भी हुए शामिल

0
Singapore: सबसे पुराने मंदिर के प्रतिष्ठापन में करीब 20 हजार लोगों ने लिया भाग, डिप्टी पीएम वोंग भी हुए शामिल

[ad_1]

श्री मरिअम्मन मंदिर सिंगापुर: भारी बारिश की परवाह किए बिना सिंगापुर में करीब 20,000 लोग देश के सबसे पुराने हिंदू मंदिरों के जीर्णोद्धार और प्रतिष्ठापन समारोह में शामिल हुए। इस कार्यक्रम में उप-प्रधान मंत्री लॉरेंस वोंग भी शामिल हुए।

राष्ट्रीय श्री स्मारक मरिअम्मन मंदिर को करीब एक साल तक पुनरोद्धार के बाद रविवार को जनता के लिए खोल दिया गया। इस मंदिर का निर्माण लगभग 200 साल पहले भारतीय स्वामित्व द्वारा किया गया था।

भारत की 12 प्रतिमा सदस्यों ने भी भाग लिया
लगभग 35 लाख सिंगापुर डॉलर (26 लाख अमेरिकी डॉलर) की लागत से यह पुनरोद्धार कार्य संपन्न हुआ। पुनरोद्धार कार्य के तहत भारत के 12 मूर्तिकार और सात धातु और लकड़ी के कलाकारों ने गर्भगृह, गुंबद और छत के ग्राफ्टिंग पर काम किया था। इस दौरान मंदिर के मूल रंग योजना व स्वरूप को कायम रखा गया।

समारोह में शामिल हुई खुशी हुई
वोंग ने रविवार को एक फेसबुक पोस्ट में लिखा, ‘यह बहुसांस्कृतिक सिंगापुर में रहने का हिस्सा है, जहां पूरा समुदाय एक-दूसरे की सांस्कृतिक और धार्मिक उपलब्धियां मनाने के लिए एक साथ आता है।’

उप प्रधान मंत्री ने कहा, ‘सुबह हुई बारिश ने आज श्री मरिअम्मन मंदिर के प्रतिष्ठान समारोह का जश्न मनाने के लिए यहां जुटे लगभग 20,000 लोगों के उत्साह को कम नहीं किया! समारोह में शामिल हुई खुशी हुई।’

(इनपुट – भाषा)

हिंदी ख़बरों के लिए भारत की पहली पसंद Zeenews.com/hindiसबसे पहलेसबसे आगे

.

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here