Home Sports Women’s T20 World Cup: 19 साल की बैटर ने दिखाया जोश, 3 गेंदों में पलटा सिक्‍का, पाकिस्‍तान के उड़ गए होश

Women’s T20 World Cup: 19 साल की बैटर ने दिखाया जोश, 3 गेंदों में पलटा सिक्‍का, पाकिस्‍तान के उड़ गए होश

0
Women’s T20 World Cup: 19 साल की बैटर ने दिखाया जोश, 3 गेंदों में पलटा सिक्‍का, पाकिस्‍तान के उड़ गए होश

[ad_1]

हाइलाइट्स

ऋचा घोष ने 18वें ओवर में लगाए लगातार 3 चौके
जेमिमा के साथ मिलकर महत्वपूर्ण 58 रन भी जोड़े

नई दिल्‍ली. महिला टी20 वर्ल्‍ड के अपने पहले मैच में टीम इंडिया ने पाकिस्‍तान के मुंह से जीत छीन ली. ऋचा घोष (Richa Ghosh) ने जेमिमा रोड्रिग्ज (Jemimah Rodrigues) का साथ निभाते हुए पाकिस्‍तान की हार की कहानी लिख दी. जेमिमा ने 38 गेंद में नाबाद 53 रन की पारी खेली. ऋचा ने 20 गेंदों में आउट हुए बिना 31 रन बनाए. दोनों ने चौथे विकेट के लिए 33 गेंद में 58 रन की नाबाद साझेदारी की. 19 साल की ऋचा घोष अंडर-19 वर्ल्‍ड कप जीतने वाली टीम का भी हिस्‍सा थीं. हालांकि, टूर्नामेंट में वह बड़ी पारी नहीं खेल पाईं. ऋचा ने पाकिस्‍तान के खिलाफ बड़े मुकाबले में पूरी कसर निकाल ली.

भारत को आखिरी 3 ओवरों में जीत के लिए 28 रन बनाने थे. इस वक्‍त जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष पर काफी दबाव था. पाकिस्‍तान की कप्‍तान बिस्‍माह मारूफ ने 18वां ओवर फेंकने की जिम्‍मेदारी अइमन अनवर को दी. ऋचा ने अइमन की गेंदों पर लगातार 3 चौके जड़कर मैच का रुख पलट दिया. यह ओवर एक तरह से मैच का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ. अब पूरा प्रेशर पाकिस्‍तान के बॉलर्स पर आ चुका था. 19वें ओवर में जेमिमा रोड्रिग्स ने अपनी क्‍लास दिखाते हुए बड़े लक्ष्‍य को भी छोटा साबित कर दिया.

अंडर-19 वर्ल्‍ड कप में नहीं चला था बल्‍ला
विकेटकीपर बैटर ऋचा घोष ने अंडर-19 वर्ल्‍ड कप के 7 मैचों की 4 पारियों में 23.35 के औसत से 93 रन बनाए थे. वह इस टूर्नामेंट में एक ही अर्द्धशतक लगा सकी थीं. पाकिस्‍तान के खिलाफ मैच में ऋचा ने साबित कर दिया कि वह बड़े मैच की खिलाड़ी हैं और दबाव में उनका बल्‍ला बोलना जानता है.

ना फेरे ना निकाह, टीम इंडिया को भी नहीं हुई खबर, क्रिकेटर बन गया एक्ट्रेस का हमसफर

कौन हैं मलिका आडवाणी? महिला IPL नीलामी में निभाएंगी ऑक्शनर की भूमिका, PKL से है खास कनेक्शन

मैच की बात करें, तो टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए पाकिस्तान ने 20 ओवर में 4 विकेट गंवाकर 149 रन बनाए थे. यह टी20 में पाकिस्तान का भारत के खिलाफ सबसे बड़ा स्कोर रहा. बिस्माह मारूफ ने 55 गेंदों में नाबाद 68 रन और आयशा नसीम ने 25 गेंदों में नाबाद 43 रन की पारी खेली. जवाब में भारत ने 19वें ओवर में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया.

Tags: ICC T20 Women World Cup, India Vs Pakistan, Jemimah Rodrigues, Richa Ghosh, Women’s T20 World Cup

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here