Home Breaking News आज का शब्द: व्याकुल और सुभद्राकुमारी चौहान की कविता- प्रतीक्षा

आज का शब्द: व्याकुल और सुभद्राकुमारी चौहान की कविता- प्रतीक्षा

0
आज का शब्द: व्याकुल और सुभद्राकुमारी चौहान की कविता- प्रतीक्षा

[ad_1]

                
                                                                                 
                            'हिंदी हैं हम' शब्द श्रृंखला में आज का शब्द है- व्याकुल, जिसका अर्थ है- घबराया हुआ, बेचैन, परेशान, व्यग्र, उत्सुक। प्रस्तुत है सुभद्राकुमारी चौहान की कविता- प्रतीक्षा 
                                                                                                
                                                     
                            

बिछा प्रतीक्षा-पथ पर चिंतित
नयनों के मदु मुक्ता-जाल।
उनमें जाने कितनी ही
अभिलाषाओं के पल्लव पाल॥

बिता दिए मैंने कितने ही
व्याकुल दिन, अकुलाई रात।
नीरस नैन हुए कब करके
उमड़े आँसू की बरसात॥

मैं सुदूर पथ के कलरव में,
सुन लेने को प्रिय की बात।
फिरती विकल बावली-सी
सहती अपवादों के आघात॥

आगे पढ़ें

19 minutes ago

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here