[ad_1]
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई की नई पहल महिला प्रीमियर लीग में मौजूदा पुरुष फ्रेंचाइजी मालिकों का काफी योगदान नजर आ रहा है. इंडियन प्रीमियर लीग की सबसे सफल टीमों में शुमार मुंबई इंडियंस ने महिला टीम को खरीदा है. मुंबई इंडियंस की मालिक नीता एम अंबानी टूर्नामेंट के पहले एडिशन की नीलामी में शामिल हुई और टीम के लिए कई अहम खिलाड़ियों की बोली लगाई. नीता अंबानी ने इसे महिला क्रिकेट के लिए एक बहुत ही खास दिन बताया है
नीता अंबानी ने कहा, खेल के लिए होने वाली नीलामी हमेशा अच्छी होती है लेकिन आज का दिन तो वाकई बेहद ही खास था. महिला प्रीमियर लीग के लिए की गई यह पहली नीलामी (WPL के लिए) थी, इसी की वजह से ये जो दिन है वो एक ऐतिहासिक दिन था. यहां नीलामी में जितने भी नाम शामिल हुए और उनको जो भी आंकड़े देखने को मिले उन सब से कहीं ज्यादा यह देखकर अच्छा लगा कि जितनी भी महिला क्रिकेटर हैं उनकी प्रतिभा का उत्साह बढ़ा रहा है और इस बात को लोग सराह रहे है.
महिला प्रीमियर लीग के पहले एडिशन की नीलामी में नीता अंबानी के साथ आकाश अंबानी, महेला जयवर्धने, महिला टीम के लिए नई कोचिंग टीम चार्लोट एडवर्डस (मुख्य कोच), झूलन गोस्वामी (टीम मेंटर और बॉलिंग कोच) और देविका पलशिकार (बल्लेबाजी कोच) शामिल हुए थे.
मुंबई इंडियंस की फ्रेंचाईजी भारतीय टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर को बोली में हासिल करने पर बेहद खुश नजर आई. इस पर नीता अंबानी ने कहा, आज की ये नीलामी एक टीम के रूप में जिस तरह से की गई उसको देखकर मैं वाकई काफी ज्यादा खुश हूं. मुंबई इंडियंस की टीम भारतीय कप्तान को नीलामी में हासिल करने को लेकर खुश हैं. हमारे पास पहले भारतीय टीम के पुरुष टीम के कप्तान हैं. टीम के लिए खेलने वाली सभी लड़कियां प्रतिभाशाली हैं और उनमें से कुछ एमआई परिवार में शामिल हो रही हैं.
(डिस्क्लेमर- नेटवर्क18 और टीवी18 कंपनियां चैनल/वेबसाइट का संचालन करती हैं, जिनका नियंत्रण इंडिपेंडेट मीडिया ट्रस्ट करता है, जिसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज एकमात्र लाभार्थी है.)
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: Mumbai indians, Women’s Premier League
FIRST PUBLISHED : February 14, 2023, 20:38 IST
[ad_2]
Source link