[ad_1]

चुनावी चंदा
– फोटो : AMAR UJALA
विस्तार
पिछले साल राष्ट्रीय स्तर के राजनीतिक दलों को मिले चंदों पर एडीआर ने मंगलवार एक रिपोर्ट जारी की। 20 हजार या इससे अधिक राशि के घोषित राजनीतिक चंदे की बात करें, तो इन दलों को पिछले साल के मुकाबले इस साल 31.50 फीसदी अधिक चंदा प्राप्त हुआ है। केंद्र की सत्ताधारी भाजपा को सबसे ज्यादा 614.626 करोड़ रुपये का राजनीतिक चंदा मिला है। कांग्रेस इस मामले में दूसरे नंबर पर है।
वित्तीय वर्ष 2021-22 में राष्ट्रीय दलों को मिलने वाले चंदों में 2020-21 की तुलना में 187.026 करोड़ (31.50 फीसदी) रुपए की बढ़ोतरी हुई है। इन दलों को पूरे देश से 780.774 करोड़ बतौर चंदे के रूप में मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक, यह राशि 20 हजार से अधिक वाले कुल 7,141 दान द्वारा प्राप्त हुई है।
[ad_2]
Source link