Home Breaking News Mumbai: वर्ली में निर्माणाधीन इमारत की 42वीं मंजिल से गिरे पत्थर, दो लोगों की मौत

Mumbai: वर्ली में निर्माणाधीन इमारत की 42वीं मंजिल से गिरे पत्थर, दो लोगों की मौत

0
Mumbai: वर्ली में निर्माणाधीन इमारत की 42वीं मंजिल से गिरे पत्थर, दो लोगों की मौत

[ad_1]

बहुमंजिला इमारत से गिरे पत्थर की चपेट में आने से दो लोगों की मौत।

बहुमंजिला इमारत से गिरे पत्थर की चपेट में आने से दो लोगों की मौत।
– फोटो : ANI

विस्तार

मध्य मुंबई के वर्ली इलाके में मंगलवार रात एक निर्माणाधीन बहुमंजिला इमारत से गिरे पत्थर की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह घटना गांधी नगर इलाके में फोर सीजन्स होटल के पास 43 मंजिला फोर सीजन्स रेजिडेंसी के बाहर रात करीब पौने नौ बजे हुई। अधिकारी ने पुलिस के हवाले से बताया कि निर्माण कार्य के दौरान इमारत की 42वीं मंजिल से पत्थर गिरने से दो व्यक्ति घायल हो गये। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस के चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान साबिर अली (36) और इमरान अली (30) के रूप में हुई है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here