Home Breaking News US President Polls: राष्ट्रपति चुनाव के लिए निक्की हेली ने पेश की दावेदारी, ट्रंप को दी चुनौती

US President Polls: राष्ट्रपति चुनाव के लिए निक्की हेली ने पेश की दावेदारी, ट्रंप को दी चुनौती

0
US President Polls: राष्ट्रपति चुनाव के लिए निक्की हेली ने पेश की दावेदारी, ट्रंप को दी चुनौती

[ad_1]

निक्की हेली

निक्की हेली

विस्तार

भारतीय मूल की रिपब्लिकन पार्टी की नेता निक्की हेली ने अमेरिका में 2024 में होने वाले राष्ट्रपति चुनाव को लेकर दावेदारी पेश कर दी है। निक्की हेली की ओर से जारी किए गए एक वीडियो में वह यह कहती दिखाई दे रही हैं कि “मैं निक्की हेली हूं और मैं राष्ट्रपति के लिए दौड़ रही हूं।” 

जानकारी के मुताबिक, निक्की हेली बुधवार को दक्षिण कैरोलिना के चार्ल्सटन में एक भाषण के दौरान अपने चुना अभियान की योजना पेश करेंगी। वह पार्टी के अंदर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सामने बड़ी चुनौती मानी जा रही हैं। 

भारतीय मूल की अमेरिकी नेता हेली (51 वर्षीय) दो बार साउथ कैरोलिना राज्य की गवर्नर रह चुकी हैं। इसके अलावा वह संयुक्त राष्ट्र में अमेरिका की राजदूत भी रही हैं। हेली रिपब्लिकन पार्टी की ओर से डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ खड़ी होने वालीं पहली दावेदार हैं। अभी तक ट्रंप अपनी पार्टी की ओर से चुनाव में दावेदारी ठोकने वाले एकमात्र उम्मीदवार थे। 

पहले ही दिए थे चुनाव लड़ने के संकेत 

निक्की हेली ने पूर्व में ही जो बाइडन के खिलाफ चुनाव लड़ने को लेकर संकेत दिए थे। बीते दिनों एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि उन्होंने गवर्नर और राजदूत के रूप में बहुत अच्छा काम किया। राज्यपाल के तौर पर मैंने बेरोजगारी से जूझ रहे राज्य की चुनौती को स्वीकार किया और इसे सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाया। राजदूत के रूप में, मैंने दुनिया को तब आड़े हाथों लिया जब उन्होंने हमारा अनादर करने की कोशिश की। मुझे लगता है कि मैंने दिखाया कि मैं संयुक्त राष्ट्र में क्या करने में सक्षम हूं। हेली ने कहा, मैं कभी रेस नहीं हारी। मैंने तब यही कहा था। मैं अब भी यही कहती हूं। मैं अब हारने वाला नहीं हूं। लेकिन देखते रहिए।  

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here