Home Sports Women’s T20 World Cup: 75 लाख की बोली लगते ही दिल्‍ली की बैटर ने मचाया कोहराम, आयरलैंड की दम भर कर दी कुटाई

Women’s T20 World Cup: 75 लाख की बोली लगते ही दिल्‍ली की बैटर ने मचाया कोहराम, आयरलैंड की दम भर कर दी कुटाई

0
Women’s T20 World Cup: 75 लाख की बोली लगते ही दिल्‍ली की बैटर ने मचाया कोहराम, आयरलैंड की दम भर कर दी कुटाई

[ad_1]

हाइलाइट्स

टी20 वर्ल्‍ड कप में इंग्‍लैंड ने आयरलैंड को हराया
एलिस कैप्‍सी ने ठोका तूफानी पचासा

नई दिल्‍ली. आईसीसी महिला टी20 वर्ल्‍ड कप (Icc Women’s T20 World Cup)  के ग्रुप मैच में सोमवार को इंग्‍लैंड ने आयरलैंड को 4 विकेट से रौंद दिया. इंग्लिश टीम की जीत में बैटर एलिस कैप्‍सी (Alice Capsey) की अहम भूमिका रही, जिन्‍होंने आयरलैंड के गेंदबाजों की जमकर कुटाई की. कैप्‍सी को वीमेंस प्रीमियर लीग के ऑक्‍शन (WPL Auction 2023) में दिल्‍ली कैपिटल्‍स (Delhi Capitals) ने 75 लाख रुपये में खरीदा है.

आयरलैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का निर्णय किया. इंग्‍लैंड की गेंदबाजों ने इस फैसले को गलत साबित करते हुए आयरलैंड की पूरी टीम को 18.2 ओवर में 105 रन पर समेट दिया. सोफी एक्लेस्टन और सारा ग्लेन ने 3-3 और चार्ली डीन ने 2 विकेट चटकाए. इंग्लैंड की ओपनर सोफी डंकली (4) का विकेट पहले ही ओवर गिरने पर एलिस कैप्‍सी मैदान में आईं. उन्‍होंने अगले 5 ओवरों में आयरलैंड की गेंदबाजी की धज्जियां उड़ाकर रख दीं. कैप्‍सी ने महज 22 गेंदों में 231.8 की स्ट्राइक रेट 51 रन ठोक दिए. उन्‍होंने 10 चौके और एक छक्‍का जड़ा. इंग्‍लैंड ने 14.2 ओवर में 6 विकेट खोकर लक्ष्‍य हासिल कर लिया. इंग्लिश टीम की वर्ल्‍ड कप में यह लगातार दूसरी जीत है. पहले मैच में इंग्‍लैंड ने वेस्टइंडीज को हराया था.

मजबूत और किफायती टीम बनकर उभरी है दिल्‍ली
वीमेंस प्रीमियर लीग के ऑक्‍शन में दिल्ली कैपिटल्स ने शैफाली वर्मा (2 करोड़), जेमिमा रोड्रिग्स (2.2 करोड़) मैरिजेन कैप (1.5 करोड़), मैग लैनिंग (1.10 करोड़) और एलिस कैप्सी को खरीदा है. दिल्‍ली ने नीलामी में 6 विदेशी समेत कुल 18 खिलाड़ियों को अपने खेमे से जोड़ा. इसके लिए उसने 11.65 करोड़ रुपये खर्च किए. फ्रेंचाइजी के पर्स में सबसे ज्‍यादा 35 लाख रुपये बचे हैं. दिल्‍ली की टीम मजबूत होने के साथ किफायती भी है.

हसीन जहां ने कैसे जहन्‍नुम बना दी थी जिंदगी, मोहम्‍मद शमी के साथी गेंदबाज ने सुनाया किस्‍सा

PSL 2023: WPL की कमाई देख रिजवान-शान के उड़े होश, कलंदर्स ने किया कमाल, पोलार्ड की पारी पर फ‍िरा पानी

दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम : जेमिमा रोड्रिग्स, मेग लैनिंग, शैफाली वर्मा, राधा यादव, शिखा पांडे, मारिजैन कप्प, तीता साधु, एलिस कैप्‍सी, तारा नॉरिस, लौरा हैरिस, मिन्नू मणि, जसिया अख्तर, तान्या भाटिया, पूनम यादव, जेस जोनासेन, स्नेहा दीप्ति, अरुंधति रेड्डी, अपर्णा मोंडल.

Tags: Delhi Capitals, ICC T20 Women World Cup, Women’s Premier League, Women’s T20 World Cup

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here