[ad_1]
हाइलाइट्स
साउथ अफ्रीका ने की टूर्नामेंट जोरदार वापसी
न्यूजीलैंड की टीम को 65 रन से हराया
नई दिल्ली. आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप (Icc Women’s T20 World Cup) के ग्रुप मैच में सोमवार को साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड की टीम 67 रन पर समेटकर धमाकेदार जीत हासिल की. साउथ अफ्रीका को पहले मैच में श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था. वहीं, न्यूजीलैंड को लगातार दूसरे मैच में शिकस्त झेलनी पड़ी. कीवी टीम वर्ल्ड कप से बाहर होने की कगार पर पहुंच गई है.
साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग करने का फैसला किया. टीम के 3 विकेट 46 रन पर गिर गए. कप्तान सूने लूस ने ट्रायन के साथ मिलकर पारी को संभाला. सूने ने 17 गेंदों में 4 चौके लगाकर 22 रन बनाए. ट्रायन ने 34 गेंद में 40 रन की पारी खेली, जिसमें 6 चौके शामिल थे. नाडिन डी क्लेर्क ने 26 गेंदों में 28 रन बनाए. साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 132 रन का स्कोर खड़ा किया.
कतर दिए कीवियों के पर
लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की शुरुआत बेहद खराब रही. ओपनर बर्नाडाइन और सूजी बेट्स लगातार दूसरे मैच में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गईं. दोनों को स्पिनर म्लाबा ने अपना शिकार बनाया. 10वें ओवर में न्यूजीलैंड का स्कोर 31 रन था और आधी टीम आउट हो चुकी थी.सबसे ज्यादा रन कप्तान सोफी डिवाइन के खाते में रहे. उन्होंने 26 गेंदों का सामना कर 16 रन बनाए.
हसीन जहां ने कैसे जहन्नुम बना दी थी जिंदगी, मोहम्मद शमी के साथी गेंदबाज ने सुनाया किस्सा
न्यूजीलैंड की बैटिंग का आलम ये रहा कि 8 बैटर मिलकर 27 रन बना पाए. साउथ अफ्रीका ने कीवी टीम को 67 रन पर समेटकर 65 रन से जीत दर्ज की. न्यूजीलैंड का वर्ल्ड कप में यह सबसे कम स्कोर है. म्लाबा ने 3 और मारिजेन केप व क्लोए ट्रायन 2-2 विकेट चटकाए. वर्ल्ड कप में टीम इंडिया अपना दूसरा मैच 15 फरवरी को वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगी. हरमनप्रीत की टीम ने पहले मैच में पाकिस्तान को 7 विकेट से हराया था.
ब्रेकिंग न्यूज़ हिंदी में सबसे पहले पढ़ें News18 हिंदी| आज की ताजा खबर, लाइव न्यूज अपडेट, पढ़ें सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट News18 हिंदी|
Tags: ICC T20 Women World Cup, Women’s T20 World Cup
FIRST PUBLISHED : February 14, 2023, 15:32 IST
[ad_2]
Source link