Home Sports WPL 2023: पैसों की बारिश में इन 3 स्टार महिला खिलाड़ियों को नहीं मिला कोई खरीददार, रहीं अनसोल्ड

WPL 2023: पैसों की बारिश में इन 3 स्टार महिला खिलाड़ियों को नहीं मिला कोई खरीददार, रहीं अनसोल्ड

0
WPL 2023: पैसों की बारिश में इन 3 स्टार महिला खिलाड़ियों को नहीं मिला कोई खरीददार, रहीं अनसोल्ड

[ad_1]

हाइलाइट्स

पैसों की बारिश में इन 3 महिला खिलाड़ियों को नहीं मिला कोई खरीददार
सूजी बेट्स, लॉरा वोल्वार्ट और टैमी ब्यूमोंट ऑक्शन में रहीं अनसोल्ड

नई दिल्ली. इंडियन प्रीमियर लीग के तर्ज पर देश में आयोजित हो रहे महिला प्रीमियर लीग के लिए 13 फरवरी को मुंबई में ऑक्शन प्रक्रिया पूरी की गई. इस दौरान सभी फ्रेंचाइजी ने अपने बेड़े को मजबूत करने के लिए अपने-अपने पसंदीदा खिलाड़ियों को खरीदा. इस बीच भारतीय टीम की उप कप्तान स्मृति मंधाना सबसे महंगी खिलाड़ी रहीं. उन्हें रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने सबसे ऊंची बोली लगाते हुए अपने खेमे में शामिल किया.

ऑक्शन के दौरान कुछ ऐसी स्टार खिलाड़ी भी रहीं जिन्हें लेकर उम्मीद लगाई जा रही थी कि उन्हें फ्रेंचाइजी काफी उची दाम में खरीदेगी. लेकिन उची दाम क्या उन्हें कोई खरीददार ही नहीं मिला. ऐसे में बात करें उन तीन स्टार खिलाड़ियों के बारे में जिनको लेकर उम्मीद लगाई जा रही थी कि वह काफी महंगी बिकने वाली हैं, लेकिन उन्हें कोई खरीददार नहीं मिला है, तो उनके नाम इस प्रकार है-

यह भी पढ़ें- मुरलीधरन ने 67 बार लिया है पंजा, टॉप 5 में केवल एक भारतीय, अश्विन को लगानी होगी अभी जोर

सूजी बेट्स (Suzie Bates):

न्यूजीलैंड की 35 वर्षीय महिला ऑलराउंडर खिलाड़ी सूजी बेट्स को कोई खरीददार नहीं मिला है. वह ऑक्शन में 30 लाख की आधार मूल्य पर उतरी थीं. बात करें उनके टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने कीवी टीम के लिए 139 मैच खेलते हुए 136 पारियों में 28.85 की औसत से 3635 रन बनाए हैं. वहीं गेंदबाजी के दौरान उन्हें 81 पारियों में 25.04 की औसत से 51 सफलता हाथ लगी है.

लॉरा वोल्वार्ट (Laura Wolvaardt):

दक्षिण अफ्रीका की स्टार महिला बल्लेबाज लॉरा वोल्वार्ट को भी पहले सीजन में कोई खरीददार नहीं मिला है. वोल्वार्ट ने अफ्रीकी टीम के लिए खबर लिखे जाने तक 49 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 45 पारियों में 27.5 की औसत से 880 रन निकले हैं.

टैमी ब्यूमोंट (Tamsin Beaumont):

सूजी बेट्स और लॉरा वोल्वार्ट की तरह इंग्लिश महिला खिलाड़ी टैमी ब्यूमोंट को भी कोई खरीददार नहीं मिला है. ब्यूमोंट ने कुल 99 टी20 मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 23.90 की औसत से 1721 रन निकले हैं. टी20 क्रिकेट में उनके नाम एक शतक और 10 अर्द्धशतक दर्ज है.

Tags: Laura Wolvaardt B’DAY, Suzie Bates, Women’s Premier League

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here