Home Breaking News अब पालघर में श्रद्धा जैसा मर्डर: युवक ने लिव-इन पार्टनर को दी दर्दनाक मौत, लाश को पलंग में छिपाकर फिर…

अब पालघर में श्रद्धा जैसा मर्डर: युवक ने लिव-इन पार्टनर को दी दर्दनाक मौत, लाश को पलंग में छिपाकर फिर…

0
अब पालघर में श्रद्धा जैसा मर्डर: युवक ने लिव-इन पार्टनर को दी दर्दनाक मौत, लाश को पलंग में छिपाकर फिर…

[ad_1]

क्राइम सीन

क्राइम सीन
– फोटो : pixabay

विस्तार

महाराष्ट्र के पालघर में श्रद्धा हत्याकांड जैसी एक और वारदात सामने आई है जहां एक शख्स ने अपनी लिव-इन पार्टनर की दर्दनाक रूप हत्या कर दी और उसके शव को पलंग में छिपा दिया। शव को छिपाने के बाद वह फरार हो गया। बीते सोमवार को नालासोपारा के विजय नगर इलाके के एक फ्लैट से में जब अंदर कमरे से दुर्गंध आने लगी और पड़ोसियों ने पुलिस को सूचित किया। पुलिस मौके पर पहुंची तो हैरान रह गई। पहले कमरे में तलाशी ली लेकिन शव नहीं मिलने पर फिर पलंग की तलाशी ली। जैसे ही पलंग को खोला महिला का क्षत विक्षत शव देखकर सभी के होश उड़ गए।

पुलिस ने कहा कि नालासोपारा के विजय नगर इलाके के एक फ्लैट से पीड़िता मेघा शाह (37) का क्षत-विक्षत शव बरामद किया गया। पालघर की तुलिंज पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया और आईपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है। उसका लिव-इन पार्टनर हार्दिक, जो दो दिनों से लापता था, को पकड़ लिया गया और आगे की जांच जारी है।

ट्रेन से दबोचा गया आरोपी

तुलिंज पुलिस ने मंगलवार को उस शख्स को गिरफ्तार किया जो कथित तौर पर अपने लिव-इन पार्टनर की हत्या कर भागने की कोशिश कर रहा था। एक पुलिस अधिकारी ने यहां बताया कि आरोपी को रेलवे सुरक्षा बल के कर्मियों ने मध्य प्रदेश के नागदा में एक ट्रेन से पकड़ लिया।

आरोपी बेरोजगार था जिससे वह प्रेमिका से रोज झगड़ता था

आरोपी  बेरोजगार था और जिसे लेकर वे अक्सर झगड़ते थे। अधिकारी ने कहा कि एक ऐसे ही आपसी विवाद के बाद आरोपी गुस्से पर काबू नहीं कर सका और आवेग में आकर अपनी प्रेमिका मेघा की हत्या कर दी और शव को पलंग के अंदर डाल दिया। वह घर का सामान जल्दी-जल्दी बेच रहा था। ताकि पैसे का कुछ जुगार हो जाए। मामले में आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

भागने से पहले बहन को मैसेज किया था

समाचार एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, उसने अपनी बहन को हत्या के बारे में भी मैसेज किया और भागने से पहले फ्लैट में फर्नीचर बेच दिया। अधिकारी ने कहा कि भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच जारी है।

इससे पहले दिल्ली में भी इस तरह की घटना सामने आई थी

इससे पहले दिन में, दिल्ली में एक व्यक्ति द्वारा कथित रूप से एक लड़की की हत्या करने और उसके शव को फ्रिज में रखने के बाद एक भयानक घटना सामने आई। प्रारंभिक जांच के अनुसार, यह घटना कश्मीरी गेट आईएसबीटी क्षेत्र के पास हुई, जहां आरोपी, जिसकी पहचान साहिल गहलोत के रूप में हुई है, ने कथित तौर पर लड़की को एक कार में गला घोंट कर मार डाला। बाद में आरोपी उसके शव को उत्तम नगर के पास अपने गांव ले गया और अपने ढाबे के फ्रिज में रख दिया।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here