Home Sports बाबर आजम पर कस रहा शिकंजा, अब साथी ने भी साधा निशाना, बताया कौन बने पाकिस्‍तान का कप्‍तान

बाबर आजम पर कस रहा शिकंजा, अब साथी ने भी साधा निशाना, बताया कौन बने पाकिस्‍तान का कप्‍तान

0
बाबर आजम पर कस रहा शिकंजा, अब साथी ने भी साधा निशाना, बताया कौन बने पाकिस्‍तान का कप्‍तान

[ad_1]

हाइलाइट्स

पीएसएल शुरू होते ही बाबर की की कप्‍तानी पर फ‍िर उठने लगे सवाल
कराची किंग्‍स को छोड़ पेशावर जाल्‍मी की अगुआई कर रहे हैं बाबर

नई दिल्‍ली. तेज गेंदबाज हसन अली (Hasan Ali) का मानना है कि शादाब खान (Shadab Khan) को पाकिस्तान टीम का अगला कप्‍तान बनाया जा सकता है. वह हमेशा किसी भी चुनौती को लेने के लिए तैयार रहते हैं. एशिया कप के फाइनल में श्रीलंका के हाथों मिली हार के बाद बाबर आजम (Babar Azam) की कप्‍तानी पर लगातार सवाल उठ रहे हैं. इंग्‍लैंड से घरेलू टेस्‍ट सीरीज में शर्मनाक शिकस्‍त के बाद बाबर पर दबाव और बढ़ गया. अब टीम के साथी खिलाड़ी भी उनकी क्षमता पर सवाल उठा रहे हैं.

हसन अली ने पाकिस्‍तानी मीडिया से कहा, शादाब खान ने पीएसएल (PSL) में एक कप्तान के तौर पर खुद को साबित किया है. उसने 2 मैचों में पाकिस्‍तान का नेतृत्व भी किया है, इसलिए मुझे लगता है कि वह तैयार है. शादाब चुनौती का सामना करने वाला इंसान है और हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देता है. हसन अली और शादाब खान पीएसएल में इस्‍लामाबाद यूनाइटेड के लिए खेलते हैं. 2019 से शादाब लीग में टीम की अगुआई कर रहे हैं. वह पाकिस्‍तान की वनडे और टी20 टीम के उप कप्‍तान भी हैं.

शादाब को मिल सकती है टी20 टीम की कप्‍तानी!

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) टीमों के अलग-अलग कप्‍तान बनाने पर विचार कर रहा है. वर्ल्‍ड कप नजदीक होने की वजह से बोर्ड कोई बड़ा बदलाव तो नहीं करेगा और बाबर आजम वनडे टीम के कप्‍तान बने रहेंगे. हालांकि, पीएसएल के बाद टी20 टीम के कप्‍तान के नाम पर मंथन हो सकता है. इसमें शादाब खान का नाम सबसे आगे है.

दिहाड़ी मजदूर की बेटी ने क्रिकेट के लिए छोड़ा घर, कश्‍मीर से गुजरात तक भटकी, WPL से बदलेगी जिंदगी

VIDEO: सानिया मिर्जा क्रिकेटर पति की राह पर, कोहली की टीम में मौका, मिली खास जिम्मेदारी

वहीं, पीएसएल की बात करें तो मंगलार को बाबर आजम की टीम पेशावर जाल्‍मी ने कराची किग्‍ंस को रोमांचक मुकाबले में 2 रन से हराया. बाबर ने मैच में पचासा ठोका. शादाब खान की टीम इस्‍लामाबाद यूनाइटेड लीग में अपना पहला मैच 16 फरवरी को कराची किंग्‍स के खिलाफ खेलेगी.

Tags: Babar Azam, Hasan ali, Pakistan cricket team, PSL, Shadab Khan

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here