Home Breaking News लौट के सोनू निगम टी सीरीज के दर आए, गीतकार मयूर पुरी ने लिखी ‘शहजादा’ के गाने की रोचक दास्तान

लौट के सोनू निगम टी सीरीज के दर आए, गीतकार मयूर पुरी ने लिखी ‘शहजादा’ के गाने की रोचक दास्तान

0
लौट के सोनू निगम टी सीरीज के दर आए, गीतकार मयूर पुरी ने लिखी ‘शहजादा’ के गाने की रोचक दास्तान

[ad_1]

समय से बलवान कोई नहीं। कोरोना काल में सोशल मीडिया पर टी सीरीज के मौजूदा मालिक भूषण कुमार को पानी पी पीकर कोसने वाले गायक सोनू निगम ने अब इसी कंपनी की अगली फिल्म ‘शहजादा’ का टाइटल सॉन्ग गा दिया है। ये तो सबको पता ही है कि लॉक डाउन के दौरान जब सुशांत सिंह राजपूत की मृत्यु हुई तब सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के नेपोटिज्म पर जमकर बवाल हुआ था। इस बीच सोनू निगम का भूषण कुमार से भी पंगा हो गया और उन्होंने म्यूजिक इंडस्ट्री के कथित माफियाओं पर हमला बोल दिया। सोनू निगम ने टी सीरीज के मालिक भूषण कुमार पर भी निशाना साधा और यहां तक कहा कि वह उन्हें अब सलेम से बचाने की विनती किया करते थे।

Valentine Day: अदिति राव ने वेलेंटाइन डे पर धर्मेंद्र को दिया गुलाब, एक्टर ने माथा चूमकर लुटाया प्यार…

टी सीरीज के साथ विवाद के बावजूद सोनू निगम की टी सीरीज में वापसी की खबर से लोग काफी आश्चर्यचकित है। सोनू निगम के ‘शहजादा’ टाइटल ट्रैक के गाने के पीछे रोचक दास्तान क्या है, इसे जानने के लिए थोड़ा सा पीछे चलते हैं। यह कहानी साल 2004 से शुरू होती है जब जब ‘शहजादा’ के गीतकार मयूर पूरी और गायक सोनू निगम की एक दूसरे से पहचान हुई थी। मयूर पूरी काफी लंबे समय से बॉलीवुड में सक्रिय है, लेकिन अचानक उन्होंने साल 2015 में इंडस्ट्री छोड़ दी थी।

Debina Gurmeet: ‘राम-सीता’ ने दो साल तक परिवार को नहीं लगने दी थी शादी की भनक, फिर दोबारा लिए सात फेरे

मयूर की सोशल मीडिया पोस्ट के मुताबिक, बात साल 2004 की जब प्रीतम का फोन उनके पास आता है और वह उन्हें स्पेक्ट्रल हार्मोनी स्टूडियो में बुलाते हैं। प्रीतम ने तब मयूर पूरी से कहा, ‘सोनू निगम ने मेरा एक स्क्रैच फिल्म ‘चॉकलेट’ के लिए गाया है और निर्देशक विवेक अग्निहोत्री चाहते हैं कि मैं तुरंत आकर गीत  लिखूं। मयूर पूरी कहते हैं, ‘विवेक सर और प्रीतम की हिम्मत के लिए शाबाशी कि उन्होंने सोनू भाई को बिना बोल के गाना रिकॉर्ड करने के लिए बुलाया मुझ पर भरोसा करते हुए। मौके पर मैंने एक गीत ‘हल्का हल्का सा नशा’ लिखा जो रिलीज होने पर सुपरहिट हो गया।

Bollywood: बॉलीवुड के इन अभिनेताओं को मिला ‘दिलफेंक आशिक’ का टैग, कई अभिनेत्रियों संग फरमा चुके हैं इश्क

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here