[ad_1]
भिवानी जिले के गांव नीमड़ीवाली निवासी पूजा बोहरा अपने परिवार के साथ कई साल से शहर के विकास नगर में रहती हैं। पूजा के पिता स्वर्गीय राजबीर हरियाणा पुलिस में एसआई के पद से सेवानिवृत्त थे और माता दमयंती गृहिणी हैं। पूजा खुद भी इन दिनों आबकारी एवं कराधान विभाग में इंस्पेक्टर के पद पर तैनात हैं।
पूजा बोहरा के पिता फुटबाल के खिलाड़ी रह चुके हैं। जबकि पूजा की बड़ी बहन पूनम गृहिणी है और छोटा भाई अरविंद डीपीई है। वहीं, उनके मंगेतर आकाश दो बहन भाई हैं। उनकी बड़ी बहन प्रियंका ऑस्ट्रेलिया में रहती है, जोकि शादीशुदा है। आकाश की मां सरला देवी गृहिणी हैं और उनके पिता का देहांत हो चुका है।
सोशल मीडिया से बढ़ी दोनों की नजदीकियां
पूजा ने बताया कि 19 अगस्त 2019 को फेसबुक पर उनके पास पहली बार आकाश का मैसेज आया था। इसके बाद धीरे-धीरे उनकी बातचीत शुरू हुई। वर्ष 2020 तक आते-आते बातचीत प्यार में बदल गई। पूजा ने जब यह बात अपने परिवार वालों को बताई तो उन्हें आकाश और उसका परिवार अच्छा लगा। इसके बाद आकाश को उसके परिजनों ने उसके लिए पसंद कर लिया। दोनों परिवारों ने उनके रिश्ते को कबूल कर लिया। पूजा ने यह भी बताया कि पहले आकाश ने अपने प्यार का इजहार किया था। दोनों ने मंगलवार को वेलेंटाइन डे पर भी सेलिब्रेट किया है।
भीम अवॉर्डी पूजा ने जीते कई पदक
हरियाणा सरकार के भीम अवॉर्ड से सम्मानित महिला मुक्केबाज पूजा बोहरा ने अब तक राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कई दर्जन पदक जीते हैं। उन्होंने 2010 में गोवा में हुई जूनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में रजत पदक, 2012 में गुवाहाटी में हुई सीनियर राष्ट्रीय चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, 2013 में एशियन चैंपियनशिप में रजत पदक, 2013 में एशियन गेम्स में कांस्य पदक हासिल किया। इस दौरान 2019 में बैंकॉक में हुई एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक, 2021 में दुबई में हुई एशियन चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक और वर्ष 2021 टोक्यो ओलंपिक में प्रतिनिधित्व किया।
मेरी शादी के कुछ ही दिन बचे हैं तो तैयारियों में काफी व्यस्त हो गई हूं। जुलाई में एशियन चैंपियनशिप है तो शादी के बाद उनके लिए अभ्यास करूंगी। दहेज न लेने का निर्णय मेरा और आकाश का था, जिस पर दोनों परिवार भी खुशी-खुशी तैयार हो गए। सोशल मीडिया पर शुरू हुई बातचीत से अब नई जिंदगी की शुरुआत होगी। – पूजा बोहरा, अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज।
[ad_2]
Source link