Home Sports IND W vs WI W Live Score: भारतीय महिला टीम की नजर दूसरी जीत पर, टॉस जल्द

IND W vs WI W Live Score: भारतीय महिला टीम की नजर दूसरी जीत पर, टॉस जल्द

0
IND W vs WI W Live Score: भारतीय महिला टीम की नजर दूसरी जीत पर, टॉस जल्द

[ad_1]

नई दिल्ली. भारतीय महिला टीम टी20 वर्ल्ड कप में (Women’s T20 World Cup) आज अपने दूसरे मुकाबले में वेस्टइंडीज के खिलाफ उतरने वाली है. पाकिस्तान के खिलाफ पहले मैच में जेमिमा रोड्रिग्ज और ऋचा घोष ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके भारत को रोमांचक जीत दिलाई थी. पहले मैच में स्मृति मंधाना चोट के कारण नहीं उतर सकी थीं. वेस्टइंडीज के खिलाफ उनकी वापसी से टीम को मजबूती मिलेगी. दूसरी ओर वेस्टइंडीज की शुरुआत टी20 वर्ल्ड कप में अच्छी नहीं रही है. पहले मैच में उसे इंग्लैंड के हाथों 7 विकेट से करारी शिकस्त मिली थी.

नॉकआउट राउंड की रेस में बने रहने के लिए वेस्टइंडीज को हर हाल में यह मैच जीतना होगा. लेकिन उसका रिकॉर्ड भारत के खिलाफ कुछ खास नहीं रहा है. 2019 से दोनों ही टीमों के बीच कुल 7 टी20 के मुकाबले खेले गए हैं और सभी में टीम इंडिया को जीत मिली है. कप्तान हरमनप्रीत कौर पहले मैच में बल्ले से कुछ प्रदर्शन नहीं कर सकी थीं. वे इसमें बदलाव करना चाहेंगी.

बतौर गेंदबाज दीप्ति शर्मा, बाएं हाथ की स्पिनर राधा यादव और तेज गेंदबाज रेणुका सिंह छाप छोड़ना चाहेंगी. ऑलराउंडर पूजा वस्त्रकर भी अच्छा प्रदर्शन करने को बेताब हैं. दूसरी वेस्टइंडीज की नजर कप्तान हेले मैथ्यूज के अलावा स्टेफनी टेलर पर होगी. वर्ल्ड कप में दोनों का रिकॉर्ड बराबर है. दोनों के बीच 2 मुकाबले खेले गए हैं. एक मैच में भारत को जीत मिली है जबकि एक मैच में वेस्टइंडीज को.

दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-XI
भारतः स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरलीन देओल, जेमिमा रोड्रिग्ज, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), पूजा वस्त्रकर, राजेश्वरी गायकवाड़, राधा यादव, रेणुका सिंह ठाकुर.
वेस्टइंडीजः हेले मैथ्यूज (कप्तान), स्टेफनी टेलर, शेमेन कैंपबेल, शबिका गजनबी, चिनले हेनरी, चेडियन नेशन, अफी फ्लेचर, जैदा जेम्स, शामिलिया कोनेल, रशदा विलियम्स (विकेटकीपर), शेकेरा सेलमैन.

अधिक पढ़ें …

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here