[ad_1]

मां-बेटी के जिंदा जलने का मामला
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कानपुर देहात में जल कर मरीं मां-बेटी का अंतिम संस्कार कानपुर के बिठूर घाट पर किया जाएगा। परिजन दोनों के शव लेकर कानपुर देहात से रवाना हो गए हैं। साथ में भारी पुलिस बल मौजूद है। बिठूर में सुबह से ही सीमाओं पर बैरिकेडिंग कर दी गई है।
बताते चलें कि कानपुर देहात में मैथा तहसील क्षेत्र के मड़ौली पंचायत के चालहा गांव में सोमवार को ग्राम समाज की जमीन से कब्जा हटाने पहुंची पुलिस और प्रशासनिक अफसरों की टीम के सामने कब्जेदार की झोपड़ी में संदिग्ध हालत में आग लग गई थी। घटना के वक्त मां-बेटी झोपड़ी के अंदर थीं। दोनों को बचाने के प्रयास में गृहस्वामी व रुरा थाना प्रभारी झुलस गए थे। घटना में मां-बेटी की जलकर मौत हो गई थी।
[ad_2]
Source link