Home Sports Virat Kohli Bat Price: विराट कोहली दिल्ली टेस्ट में जिस बल्ले से मचाएंगे धमाल, उसकी कीमत जानते हैं आप?

Virat Kohli Bat Price: विराट कोहली दिल्ली टेस्ट में जिस बल्ले से मचाएंगे धमाल, उसकी कीमत जानते हैं आप?

0
Virat Kohli Bat Price: विराट कोहली दिल्ली टेस्ट में जिस बल्ले से मचाएंगे धमाल, उसकी कीमत जानते हैं आप?

[ad_1]

Virat Kohli Bat Price : टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) की गिनती दुनिया के धुरंधर बल्लेबाजों में होती है. अगर भारतीय क्रिकेट की बात करें तो महान सचिन तेंदुलकर (Sachin Tendulkar) के बाद सबसे बड़ा नाम अगर किसी ने बल्लेबाजी में बनाया है तो वह विराट हैं. यही वजह है कि विराट और सचिन के बीच तुलना भी अक्सर की जाती है. विराट लगातार अपने बल्ले के दम पर रिकॉर्ड बनाते और तोड़ते जा रहे हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि विराट कोहली के बैट की कीमत कितनी है?

विराट को कंपनी स्टिकर से मिलती है मोटी रकम

विराट कोहली जिस बल्ले से बेहतरीन प्रदर्शन कर आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं, उस बल्ले की क्या कीमत है, क्या खासियत है? अगर नहीं तो आज आपको इस बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी. हर बल्लेबाज अपने बल्ले पर किसी ना किसी कंपनी का स्टिकर लगाकर खेलता है. इसमें एमआरएफ (MRF), सिएट (CEAT), एसजी (SG) जैसे ब्रांड्स काफी मशहूर हैं. विराट के बैट पर एमआरएफ (MRF) का स्टिकर लगा है. उन्होंने इसके लिए एमआरएफ टायर कंपनी के साथ करार किया है. विराट को इसके एवज में 10 करोड रुपए हर साल मिलते हैं.

इतनी है बल्ले की कीमत 

विराट कोहली जिस बल्ले का इस्तेमाल करते हैं, वह ग्रेड-ए इंग्लिश विलो बैट है. ये भी आप जानते हैं कि विराट के पास एक नहीं, कई सारे बैट हैं. अगर उनके एक बल्ले की कीमत की बात की जाए तो भारत में ये करीब 20,000 रुपये में मिल सकता है. 

17 से दिल्ली में टेस्ट

धुरंधर ओपनर रोहित शर्मा की कप्तानी वाली भारतीय क्रिकेट टीम दिल्ली पहुंच चुकी है. टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी सीरीज का दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली में 17 फरवरी से खेलना है. इस सीरीज में टीम इंडिया ने 1-0 की बढ़त बना ली है. उसने नागपुर में खेला गया पहला टेस्ट मैच पारी और 132 रनों से जीता था.

हिंदी ख़बरों के लिए भारत की पहली पसंद ZeeHindi.com– सबसे पहले, सबसे आगे



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here