Home Sports पैट कमिंस ने दिल्ली टेस्ट से पहले प्लेइंग XI को लेकर दिया बड़ा हिंट, जानें किसे मिल सकता है मौका

पैट कमिंस ने दिल्ली टेस्ट से पहले प्लेइंग XI को लेकर दिया बड़ा हिंट, जानें किसे मिल सकता है मौका

0
पैट कमिंस ने दिल्ली टेस्ट से पहले प्लेइंग XI को लेकर दिया बड़ा हिंट, जानें किसे मिल सकता है मौका

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट मैच दिल्ली में खेला जाएगा.
पहला टेस्ट मैच भारत ने पारी और 132 रन से तीन दिन में जीता था.

नई दिल्ली. ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने स्वीकार किया कि ऑस्ट्रेलिया की उछालभरी पिचों पर गेंदबाजी के अभ्यस्त नाथन लियोन समेत उनके स्पिनर भारतीय पिचों पर नीचे की ओर उछाल के कारण उतने प्रभावी साबित नहीं हो पा रहे हैं. इसके साथ कप्तान पैट कमिंस ने दिल्ली में होने वाले टेस्ट मैच की प्लेइंग इलेवन को लेकर भी हिंट दिया है. ऑस्ट्रेलिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू करने वाले स्पिनर टॉड मर्फी ने पहले टेस्ट में सात विकेट लिए, लेकिन लियोन को एक ही विकेट मिला. वहीं, भारत के रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाजी को तहस-नहस करके भारत को एक पारी और 132 रन से जीत दिलाई.

पैट कमिंस ने दूसरे टेस्ट से पूर्व कहा, ”पिछले मैच में हमने देखा कि गेंद नीचे की ओर उछाल ले रही है, जिससे गेंदबाजी तकनीक में बदलाव करना पड़ा. करीबी फील्डरों को कभी लगा ही नहीं कि गेंद उछलकर आएगी, क्योंकि उछाल थी ही नहीं.” उन्होंने कहा, ”इसमें एंगल बदलकर गेंदबाजी करने की जरूरत थी. मुझे लगता है कि गेंदबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया. थोड़ा सा बदलाव करने से प्रदर्शन और बेहतर होगा.” भारत के पश्चिमी हिस्सों में पिच लाल मिट्टी पर बनी होती है जबकि उत्तर भारत में काली मिट्टी है. कमिंस ने कहा कि मिट्टी का रंग भले ही बदल गया है लेकिन पिच में ज्यादा बदलाव नहीं होगा.

विराट कोहली की फैन है पाकिस्तानी पेसर की पत्नी, खूबसूरत PHOTOS से ढाती हैं कहर
रात में 10 पेग पीने के बाद सुबह भारतीय क्रिकेटर ने जड़ दिया शतक, औसत में सचिन तेंदुलकर से भी आगे

उन्होंने कहा, ”मुझे नहीं लगता. यहां मिट्टी अलग है, लेकिन पिच एक सी लग रही है. यह स्पिनरों की मददगार होगी. देखते हैं.” उन्होंने यह भी कहा कि दूसरे टेस्ट में अनुभवी एश्टन एगर और बाएं हाथ के स्पिनर मैट कुनेमन को मौका मिल सकता है. कमिंस ने कहा, ”हमने दोनों विकल्प खुले रखे हैं. हमें यहां अच्छे प्रदर्शन का यकीन है. दोनों ने पिछले कुछ सत्रों में काफी अभ्यास किया और तीसरे स्पिनर के लिए इनमें से एक को उतारा जा सकता है.”

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने यह भी कहा कि सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर को जवाबी हमले करने होंगे क्योंकि ऐसे में ही वह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हैं. यह पूछने पर कि क्या डेविड वॉर्नर को उतारा जाएगा? उन्होंने कहा, ”मैं चयनकर्ता नहीं हूं. मुझे नहीं लगता कि उनकी कोई बैठक हुई है, लेकिन मुझे यकीन है कि वॉर्नर खेलेगा. इस साल बॉक्सिंग डे टेस्ट में भी उसने विरोधी टीम पर दबाव बनाया था.”

Tags: Border Gavaskar Trophy, David warner, India vs Australia, Pat cummins

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here