Home Sports IND vs AUS: सूर्यकुमार यादव का टेस्ट में बल्ले से नहीं चला जादू तो थामी गेंद, फर्स्ट क्लास में बिखेरा है जलवा

IND vs AUS: सूर्यकुमार यादव का टेस्ट में बल्ले से नहीं चला जादू तो थामी गेंद, फर्स्ट क्लास में बिखेरा है जलवा

0
IND vs AUS: सूर्यकुमार यादव का टेस्ट में बल्ले से नहीं चला जादू तो थामी गेंद, फर्स्ट क्लास में बिखेरा है जलवा

[ad_1]

हाइलाइट्स

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच दूसरा टेस्ट दिल्ली में होगा.
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले टेस्ट में सूर्या ने अपना टेस्ट डेब्यू किया था.

नई दिल्ली. भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को बॉर्डर गावस्कर सीरीज (Border Gavaskar Trophy) की शुरुआत में ही बैकफुट पर ढकेल दिया है. सीरीज में बढ़त बनाने के बाद टीम इंडिया 17 फरवरी को दूसरे टेस्ट के लिए तैयार है. अब देखना यह होगा कि प्लेइंग इलेवन में कप्तान और कोच क्या बदलाव करते हैं. पहले टेस्ट में टी20 क्रिकेट के बादशाह सूर्यकुमार यादव (Suryakumar Yadav) को लंबे प्रारूप में डेब्यू करने का मौका मिला. लेकिन डेब्यू मैच में उनका बल्ले का जादू नहीं चल सका था.

इससे पहले सूर्यकुमार यादव को वनडे क्रिकेट में भी मौके दिए गए. लेकिन स्काई बड़ा स्कोर करने में कामयाब नहीं हुए. लेकिन टी20 की बात करें तो 1 साल में इस खिलाड़ी ने दुनियाभर में अपना खौफ बना दिया है. मिस्टर 360 डिग्री के नाम से मशहूर सूर्या टी20 में दुनिया के नंबर वन बैटर बन चुके हैं. वहीं, दूसरे टेस्ट से पहले प्रैक्टिस के दौरान स्काई हाथ में गेंद लेकर नजर आ रहे हैं. उनके साथ युवा बैटर ईशान किशन भी मौजूद हैं. अपनी इस फोटो को सूर्या ने अपनी स्टोरी पर लगाया है, जिसमें उन्होंने लिखा ‘शहर में नया गेंदबाज’. स्काई फर्स्ट क्लेसा क्रिकेट में गेंदबाजी कर चुके हैं, एक बार उन्हें एक अजीबोगरीब विकेट भी मिला था.

Suryakumar Yadav and Ishan Kishan

पृथ्वी शॉ और उनके साथी पर हमला, सेल्फी लेने से किया इनकार, कार तक को आरोपियों ने तोड़ा

दूसरे टेस्ट के लिए श्रेयस अय्यर हुए फिट

टीम इंडिया के आंकड़े दिल्ली में जबरदस्त हैं. ऑस्ट्रेलिया के लिए सीरीज में वापसी करना किसी अग्निपरीक्षा से कम नहीं है. वहीं, टीम इंडिया के शानदार खिलाड़ी श्रेयस अय्यर भी दिल्ली टेस्ट के लिए फिट हो चुके हैं. वह नेट्स में अभ्यास करते भी नजर आए. जिससे प्लेइंग इलेवन में उनकी वापसी साफ है. अब देखना होगा कि रोहित शर्मा दिल्ली टेस्ट में सूर्यकुमार यादव को मौका देते हैं या नहीं.

Tags: Border Gavaskar Trophy, India vs Australia, Suryakumar Yadav, Team india

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here