[ad_1]

सुकेश चंद्रशेखर
– फोटो : PTI
विस्तार
कथित महाठग सुकेश चंद्रशेखर को प्रवर्तन निदेशालय ने एक और मनी लॉन्ड्रिंग के मामले में गिरफ्तार किया है। चंद्रशेखर को रेलिगेयर के पूर्व प्रमोटर मालविंदर सिंह की पत्नी जपना सिंह से 3.5 करोड़ रुपये की कथित ठगी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। शिकायतकर्ता के अनुसार, चंद्रशेखर ने खुद को वरिष्ठ सरकारी अधिकारी बताकर जपना सिंह को बुलाया था और उनसे पैसे वसूले थे।
इसके बाद पटियाला हाउस कोर्ट के अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश शैलेंद्र मलिक ने सुकेश चंद्रशेखर को नौ दिन की ईडी रिमांड पर भेज दिया है। ईडी ने सुकेश की रिमांड मांगते हुए दलील दी कि अभियुक्त जानबूझकर सबूतों को छुपा रहा है और इस प्रकार जांच में सहयोग नहीं कर रहा है। ईडी ने अदालत में कहा कि मामले की सही तरीके से जांच के लिए आरोपी सुकेश चंद्रशेखर की हिरासत जरूरी है।
पति की जमानत के लिए जपना ने दिए थे पैसे
शिकायत में दावा किया गया है कि जपना सिंह ने 3.5 करोड़ रुपये की रकम अपने पति मालविंदर सिंह को जमानत दिलवाने के लिए दी थी। दरअसल, रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड में कथित हेराफेरी से जुड़े मामले में मालविंदर जेल में हैं। इससे पहले चंद्रशेखर ने मालविंदर के भाई शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह से भी ठगी की थी। इसके बाद उसे गिरफ्तार किया गया था।
[ad_2]
Source link