Home Breaking News गृह मंत्रालय का बड़ा कदम: केटीएफ और जेकेजीएफ आतंकी संगठन घोषित, वांटेड हरविंदर रिंदा भी आतंकवादी करार

गृह मंत्रालय का बड़ा कदम: केटीएफ और जेकेजीएफ आतंकी संगठन घोषित, वांटेड हरविंदर रिंदा भी आतंकवादी करार

0
गृह मंत्रालय का बड़ा कदम: केटीएफ और जेकेजीएफ आतंकी संगठन घोषित, वांटेड हरविंदर रिंदा भी आतंकवादी करार

[ad_1]

गृह मंत्रालय

गृह मंत्रालय
– फोटो : Social Media

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के मार्गदर्शन में केंद्रीय गृह मंत्रालय (एमएचए) ने आज एक और व्यक्ति हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंडा को आतंकवादी और दो संगठनों – खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ) और जम्मू और कश्मीर गजनवी फोर्स (जेकेजीएफ)  को आतंकवादी संगठन के रूप में घोषित किया है। इन दोनों संगठनों को आतंकवादी संगठन घोषित करने के साथ अब अधिनियम की पहली अनुसूची के तहत कुल 44 घोषित आतंकवादी संगठन हैं।

सबसे पहले कौन है हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा?

हरविंदर सिंह संधू उर्फ रिंदा को आतंकवादी घोषित किया गया है। संधू आतंकवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल (BKI) से जुड़ा हुआ है और वर्तमान में सीमापार एजेंसियों के संरक्षण में पाकिस्तान के लाहौर में है और उसे विशेष रूप से पंजाब में विभिन्न आतंकवादी गतिविधियों में संलिप्त पाया गया है। इस घोषणा के साथ, अब यूएपीए की चौथी अनुसूची में 54 घोषित आतंकवादी हैं।

  • खालिस्तान टाइगर फोर्स (केटीएफ)- यह एक उग्रवादी संगठन है और इसका उद्देश्य पंजाब में दोबारा आतंकवाद फैलाना है और ये भारत की क्षेत्रीय अखंडता, एकता, राष्ट्रीय सुरक्षा और संप्रभुता को चुनौती देता है और पंजाब में टारगेटेड हत्याओं सहित विभिन्न आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देता है।



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here