Home Breaking News जुनैद-नासिर हत्याकांड: ‘जिस दिन की पुलिस बता रही वारदात… उस दिन मोनू मानेसर होटल में था साथियों के साथ’

जुनैद-नासिर हत्याकांड: ‘जिस दिन की पुलिस बता रही वारदात… उस दिन मोनू मानेसर होटल में था साथियों के साथ’

0
जुनैद-नासिर हत्याकांड: ‘जिस दिन की पुलिस बता रही वारदात… उस दिन मोनू मानेसर होटल में था साथियों के साथ’

[ad_1]

जुनैद नासिर हत्याकांड

जुनैद नासिर हत्याकांड
– फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बोलेरो में जिंदा जलाए गए दो युवकों के कंकाल के मामले में बजरंग दल पदाधिकारी मोहित उर्फ मोनू मानेसर का नाम आने के बाद से आरोपी भूमिगत हो गया है। हालांकि फोन पर वह लगातार लोगों के संपर्क में है। अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर उसने खुद को और अपनी टीम को इस दोहरे हत्याकांड में निर्दोष बताया है।

मोनू मानेसर ने लिखा है कि जो भी घटना राजस्थान के थाना गोपालगढ़ में हुई है, उससे हमारी टीम का कोई लेना-देना नहीं है और न ही बजरंग दल हरियाणा का कुछ लेना देना है। जो भी आरोपी मिले, उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए।

व्हाट्सएप कॉल के माध्यम से हुई वार्ता के बाद बजरंग दल मानेसर मंडल के अध्यक्ष मोनू ने बताया कि इस मामले में उसे जबरन ही फंसाने की साजिश रची जा रही है। जिस दिन की यह वारदात बताई जा रही है, उस दिन वह अपने साथियों के साथ गुरुग्राम के ही एक होटल में था।

होटल के सीसीटीवी कैमरों से उसकी बातों की सच्चाई का पता चल जाएगा। उसने होटल का नाम बताने से फिलहाल मना कर दिया। उसका कहना था कि अगर वह होटल का नाम पहले से ही खोल देगा तो उसे शक है कि पुलिस वहां पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज को नष्ट कर सकती है।

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here