[ad_1]

अमित शाह
– फोटो : Twitter@bjp4india
विस्तार
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने दावा किया कि केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के कार्यकाल में देश में कश्मीर में आतंकवाद, पूर्वोत्तर में वामपंथी उग्रवाद से हिंसा में अस्सी फीसदी तक की कमी आई है। शाह नागपुर में एक मराठी अखबार की स्वर्ण जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे।
‘अगले पच्चीस वर्षों में सभी क्षेत्रों में शीर्ष पर पहुंचेगा भारत’
‘अमृतकाल’ के तीन बड़े उद्देश्यों को बताते हुए शाह ने कहा कि पहला उद्देश्य वर्तमान पीढ़ी के सामने स्वाधीनता सेनानियों के बलिदान को दिखाना है। दूसरा उद्देश्य पिछले 75 वर्षों में देश द्वारा की गई प्रगति को लोगों के सामने लाना है, जबकि तीसरा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि भारत अगले 25 वर्षों में सभी क्षेत्रों में शीर्ष पर पहुंच जाए।
‘कश्मीर में आतंकवाद, पूर्वोत्तर में उग्रवाद से हिंसा में आई कमी’
उन्होंने कहा, पूर्वोत्तर में उग्रवाद और वामपंथी उग्रवाद से हिंसा में 80 प्रतिशत की कमी आई है। मोदी सरकार से पहले देश को कश्मीर, पूर्वोत्तर और वामपंथी चरमपंथ के चलते आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों का सामना करना पड़ा था। शाह ने कहा, “आज, मैं कह सकता हूं कि मोदी सरकार के तहत कश्मीर में आतंकवाद, पूर्वोत्तर में उग्रवाद और वामपंथी उग्रवाद से हिंसा में 80 प्रतिशत की कमी आई है।”
[ad_2]
Source link