[ad_1]

डीएमके पार्षद (बीच में) ने सेना के जवान और उसके परिवार पर हमला किया।
– फोटो : अमर उजाला
विस्तार
तमिलनाडु में द्रविड़ मुन्नेत्र कड़गम (DMK) पार्षद और उसके आठ साथियों ने आठ फरवरी को इंडियन आर्मी में तैनात जवान प्रभु (29) के घर पर हमला कर दिया था। प्रभु पर लाठी-डंडों और तलवार से पीटा गया था। इसमें प्रभु की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि पिता और भाई घायल हो गए। मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है।
मृतक जवान के भाई प्रभाकरन ने अब बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने एक न्यूज चैनल से बातचीत करते हुए कहा कि डीएमके पार्षद ने तलवार से उनके पिता पर भी हमला किया था। उन्होंने कहा, ‘डीएमके पार्षद चिन्नास्वामी ने मेरे पिता पर तलवार से वार किया। सौभाग्य से झटका उनके सिर पर लगा। अगर उनकी गर्दन होती तो वह बच नहीं पाते।’
प्रभाकरन हमले के बाद से कृष्णागिरी जिले के एक अस्पताल के आईसीयू में भर्ती थे। भाई के अंतिम संस्कार के लिए उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गई है। प्रभाकर ने बताया, ‘स्थानीय सिंटेक्स टैंक के पानी से कपड़े धोने के सवाल पर पार्षद के साथ झगड़ा शुरू हो गया था। चिन्नास्वामी का भतीजा भी वहां कपड़े धो रहा था। उन्होंने हमें वहां से जाने का आदेश दिया। मैंने कहा कि हम क्यों जाएं? हर कोई वहां कपड़े धोता है। इसी पर वह भड़क गए।’
[ad_2]
Source link