Home Sports ZEE News के स्टिंग ऑपरेशन GameOver का बड़ा असर, BCCI चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा ने दिया इस्तीफा

ZEE News के स्टिंग ऑपरेशन GameOver का बड़ा असर, BCCI चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा ने दिया इस्तीफा

0
ZEE News के स्टिंग ऑपरेशन GameOver का बड़ा असर, BCCI चीफ सिलेक्टर चेतन शर्मा ने दिया इस्तीफा

[ad_1]

India Chief Selector Chetan Sharma​: बीसीसीआई के मुख्य चयनकर्ता चेतन शर्मा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपना इस्तीफा बीसीसीआई सचिव जय शाह को भेजा जिन्होंने इसे स्वीकार कर लिया. ZEE News के स्टिंग ऑपरेशन के बाद चेतन शर्मा ने अपना पड़ छोड़ने का फैसला लिया है. उन्होंने स्टिंग ऑपरेशन में विराट कोहली, रोहित शर्मा, सौरव गांगुली और फिटनेस के लिए इंजेक्शन सहित कई सनसनीखेज खुलासे किए थे.

स्टिंग में चेतन शर्मा ने किए थे बड़े खुलासे 

चेतन शर्मा ने Zee News के स्टिंग में चयन मसलों से जुड़े मामलों, कोहली-गांगुली विवाद, खिलाड़ियों की फिटनेस समेत कई मुद्दों पर बड़े खुलासे किए थे, जिसके बाद वो विवादों में फंस गए थे. चेतन शर्मा ने ज़ी मीडिया के खुफिया कैमरे के सामने खुलासा किया कि टीम इंडिया में खिलाड़ी इंजेक्शन लेकर फिटनेस सर्टिफिकेट हासिल कर लेते हैं. इसके साथ ही चेतन शर्मा ने टीम इंडिया के खिलाड़ियों को सेलेक्ट और ड्रॉप करने पर भी खुलासा किया. 

विराट-गांगुली के विवाद पर भी दिया था बयान

चेतन शर्मा ने स्टिंग में बीसीसीआई के पूर्व प्रेसिडेंट सौरव गांगुली और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान विराट कोहली के बीच हुए विवाद से भी जुड़ा खुलासा किया, जिसमें विराट कोहली ने सौरव गांगुली पर आरोप लगाया था कि उन्हें बताए बिना ही कप्तानी से हटा दिया गया.

दूसरी बार पद से हटाए गए 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर चेतन शर्मा (Chetan Sharma) को इससे पहले पिछले साल नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2022 में खराब प्रदर्शन के बाद भी हटा दिया गया था. हालांकि, बाद में उन्हें रिटेन किया गया था. चेतन शर्मा (Chetan Sharma) के चीफ सिलेक्टर रहते हुए टीम इंडिया का प्रदर्शन भी काफी खराब रहा. टीम इंडिया चेतन शर्मा (Chetan Sharma) के कार्यकाल में एक भी आईसीसी ट्रॉफी नहीं जीत सकी.

हिंदी ख़बरों के लिए भारत की पहली पसंद ZeeHindi.com – सबसे पहले, सबसे आगे



[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here