Home Breaking News जूनियर एनटीआर के चचेरे भाई तारक रत्न का निधन, दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में चल रहा था इलाज

जूनियर एनटीआर के चचेरे भाई तारक रत्न का निधन, दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में चल रहा था इलाज

0
जूनियर एनटीआर के चचेरे भाई तारक रत्न का निधन, दिल का दौरा पड़ने के बाद अस्पताल में चल रहा था इलाज

[ad_1]

अभिनेता नंदामुरी तारक रत्न

अभिनेता नंदामुरी तारक रत्न
– फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तेलुगू अभिनेता और राजनेता नंदमुरी तारक रत्न का निधन हो गया है। पारिवारिक सूत्रों के मुताबिक शनिवार (18 फरवरी) को उन्होंने अंतिम सांस ली। जानकारी के अनुसार नारायण हृदयालय में उनका इलाज चल रहा था। 39 वर्षीय तारक को चित्तूर की एक राजनीतिक रैली के दौरान दिल का दौरा पड़ा था, जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वह 27 जनवरी को कुप्पम में तेदेपा महासचिव नारा लोकेश की राज्यव्यापी पदयात्रा के शुभारंभ के दौरान अचानक गिर पड़े थे। नजदीकी अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद, उन्हें नारायण हृदयालय में आगे के इलाज के लिए बेंगलुरू ले जाया गया।

यह भी पढ़ें- Nida Yasir: पाक एक्ट्रेस निदा ने ट्रोल्स को दिया करारा जवाब, 1992 के वर्ल्डकप को लेकर कही बात पर हुई थीं ट्रोल

सूत्रों के मुताबिक अस्पताल में भर्ती कराए जाने के बाद से ही उनकी हालत गंभीर बनी हुई थी। तारक रत्न मशहूर फिल्म अभिनेता और आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत एन टी रामाराव के पोते और नंदमुरी मोहन कृष्ण के पुत्र थे। पारिवारिक सूत्रों ने बताया कि उनके परिवार में उनकी पत्नी आलेख्या और एक बेटी है। तारका रत्न ने राजनीति में कदम रखने से पहले कुछ तेलुगू फिल्मों में भी अभिनय किया था। 

यह भी पढ़ें- Karan Johar: मराठी फिल्म ‘झिम्मा’ का रीमेक बनाएंगे करण जौहर? ये दिग्गज अभिनेत्रियां आ सकती हैं नजर

साल 2002 में उन्होंने ‘ओकाटो नंबर कुर्राडु’ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। हालांकि, वह अपने चचेरे भाई जूनियर एनटीआर की तरह सिल्वर स्क्रीन पर ज्यादा नाम नहीं कमा सके। उनके निधन पर तेलुगू फिल्म स्टार चिरंजीवी ने दुख जताते हुए ट्वीट किया, “नंदमुरी तारक रत्न  के दुखद असामयिक निधन के बारे में जानकर गहरा दुख हुआ। इतना उज्ज्वल, प्रतिभाशाली, स्नेही युवा … बहुत जल्द चला गया! परिवार के सभी सदस्यों और प्रशंसकों के प्रति मेरी संवेदना! भगवान उनकी आत्मा को शांति दें।” 

[ad_2]

Source link

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here